Netflix का मोबाइल प्लान लॉन्च, हर महीने देना होगा 199 रुपये

Netflix के 199 रुपये वाले मासिक प्लान को उपलब्ध करा दिया गया है। यह एसडी स्ट्रीमिंग के साथ आता है। किसी भी वक्त एक ही डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 17:04 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स के 199 रुपये वाले प्लान की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही थी
  • हॉटस्टार का मासिक प्लान 299 रुपये का है
  • अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह के शुल्क पर मिलता है
Netflix इस्तेमाल करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स ने भारत में कई महीने की टेस्टिंग के बाद कम कीमत वाला मोबाइल सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। नेटफ्लिक्स के मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 199 रुपये भुगतान करना होगा। इस सेवा में सिर्फ एसडी स्ट्रीम होगा। अभी यह प्लान भारत में मोबाइल और टैबलेट यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। देखा जाए तो यह मौज़ूदा 499 रुपये वाले मासिक प्लान से काफी सस्ता है। इस प्लान को खास भारतीय यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। साफ है कि नेटफ्लिक्स भारतीय मार्केट को ध्यान में रखते हुए कीमत को कम रखना चाहती है और नए स्मार्टफोन यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती है।

नेटफ्लिक्स के 199 रुपये वाले मासिक प्लान को उपलब्ध करा दिया गया है। यह एसडी स्ट्रीमिंग के साथ आता है। किसी भी वक्त एक ही डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन को इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट के लिए भी उपलब्ध है। टेलीविज़न पर कास्टिंग के लिए सपोर्ट नहीं है। Netflix का कहना है कि भारत में ज्यादा लोग उसके प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल इस्तेमाल कर सकते हैं। कीमत को कम करके नेटफ्लिक्स मार्केट में पहले से मौज़ूद अमेज़न प्राइम वीडियो और हॉटस्टार को मजबूत चुनौती देना चाहती है।
Advertisement

इस प्लान की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही थी। मार्केट में नेटफ्लिक्स के 499 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान पहले से मौज़ूद हैं। टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल प्लान की कीमत 250 रुपये थी। लेकिन लगता है कि कंपनी ने सब्सक्रिप्शन कीमत और कम करने का फैसला किया है। याद रहे कि हॉटस्टार का मासिक प्लान 299 रुपये का है और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह के शुल्क पर मिलता है।

नए सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करते वक्त नेटफ्लिक्स के प्रोडक्ट डिविज़न के डायरेक्टर अजय अरोड़ा ने बताया कि भारत में हमारे मेंबर्स सबसे ज़्यादा कंटेंट मोबाइल पर ही कंज़्यूम करते हैं। वे मोबाइल पर ही नेटफ्लिक्स शो और फिल्म को डाउनलोड करना पसंद करते हैं। इसलिए हमने नया प्लान लाने का फैसला किया, ताकि स्मार्टफोन और टैबलेट इस्तेमाल करने वाले लोग नेटफ्लिक्स को चुनें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, Netflix India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.