135 Km/h टॉप स्पीड वाली Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू, बुक करने पर मिलेगा 10% डिस्काउंट

Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W पीक पावर रेटिंग की इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है। यह BLDC मोटर है। इसमें 72V 60Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • 30 मार्च तक ओपन है P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग
  • प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को MRP पर 10% डिस्काउंट मिलेगा
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है

Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Nahak Motors ने Auto Expo 2020 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric motorcycle in India) को दिखाया था। इसका नाम P-14 है और यह इलेक्ट्रिक बाइक एक हाई-परफॉर्मेंस बाइक होगी। अब, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अपकमिंग Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग को 30 मार्च तक के लिए खोला गया है। बता दें, कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक 135 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इसमें मौजूद बैटरी पैक को घर पर आम सॉकेट के जरिए 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी रेंज और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।

Nahak Motors के अनुसार, P-14 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 30 मार्च से पहले 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक की MRP पर 10% डिस्काउंट भी मिलेगा। Nahak P-14 की भारत में कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी इस साल मई में शुरू करने की योजना है।
 

इस मौके पर Nahak Group के चेयरमैन Pravat Nahak ने कहा "बेहतर क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शन की पेशकश करना हमारी जिम्मेदारी है। स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक कारण से बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है, जो है स्पीड की कमी। हम इसे एक ब्राइट और फास्ट भविष्य के लिए बदल रहे हैं। हम नाहक पी-14 के साथ इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में हाई स्पीड पेश कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा "हमने अपनी वेबसाइट के जरिए भारत की पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक Nahak P-14 की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक को 11,000 रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ प्री-बुक और रजिस्टर कर सकता है। हमने ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान भारत की पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक Nahak P-14 लॉन्च की थी और COVID-19 के कारण विभिन्न सीमाओं के बावजूद, हमने इसे एक वास्तविकता बना दिया है।"

जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक बाइक के कई पहलुओं से पर्दा नहीं उठया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, Nahak P-14 इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W पीक पावर रेटिंग की इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है। यह BLDC मोटर है। इसमें 72V 60Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 3 घंटे में पूरा चार्ज हो सकता है। कंपनी इसके साथ एक ऑप्शनल फास्ट चार्जिंग समाधान भी पेश करेगी, जिसके जरिए बैटरी पैक मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। फिलहाल रेंज की जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nahak Motors
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
  2. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
  4. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  5. Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G vs Moto G35 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  6. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  7. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  9. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.