मुंबई से पुणे 25 मिनट में! क्‍या है हाइपरलूप सिस्‍टम, जिसका Video केंद्रीय मंत्री ने किया शेयर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने भारत के पहले हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक लगा आईआईटी मद्रास
  • भविष्‍य में इस तरह के लूप पर दौड़ेगी ट्रेन
  • एक जगह से दूसरे जगह पहुंचेंगे बहुत जल्‍द

आईआईटी मद्रास में बनाए गए हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक की कुल लंबाई 410 मीटर है।

क्‍या आपने हाइपरलूप (Hyperloop) के बारे में सुना है? केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव (ashwini vaishnaw) ने भारत के पहले हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। इसे आईआईटी मद्रास के थाईयूर में स्थित डिस्कवरी कैंपस में लगाया गया है। हाइपरलूप एक ऐसे ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम को कहा जाता है, जिसकी सबसे बड़ी खूबी है उसकी स्‍पीड। इस सिस्‍टम में चलने वाली ट्रेन इतनी तेज दौड़ेगी कि चंद पलों में आप एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाएंगे। 

आईआईटी मद्रास में बनाए गए हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक की कुल लंबाई 410 मीटर है। केंद्रीय मंत्री ने इस काम के लिए प्रोजेक्‍ट से जुड़ीं सभी टीमों की तारीफ की है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि भविष्‍य की इस तकनीक को भारत जल्‍द साकार कर पाएगा।  
Advertisement

इस टेस्‍ट ट्रैक को इंडियन रेलवे, आईआईटी मद्रास की आविष्‍कार हाइपरलूप टीम और टुट्र हाइपरलूप (TuTr Hyperloop) ने मिलकर बनाया है। टुट्र हाइपरलूप एक स्‍टार्टअप है, जिसे IIT मद्रास के छात्रों ने बनाया है। 
 

हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक को क्‍यों बनाया गया है? दरअसल इसका मकसद हाई-स्पीड, किफायती, भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन के लिए हाइपरलूप टेक्‍नॉलजी का डेवलपमेंट और उनका कमर्शलाइजेशन करना है। भारतीय रेलवे और आईआईटी मद्रास मिलकर इससे जुड़ी टेक्‍नॉलजी डेवलप करने पर काम कर रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक को पहली बार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पर टेस्‍ट किया गया। अब लंबे ट्रैकों पर टेस्‍ट की तैयारी है ताकि 600 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड तक पहुंचा जा सके। अगर यह तकनीक कामयाब हुई तो भारत के शहरों में ट्रांसपोर्टेशन का तरीका बदल सकता है। यह मेट्रो ट्रेन सिस्‍टम के साथ-साथ काम कर सकता है। 
Advertisement

हाइपरलूप ट्रेन सिस्‍टम की एक खूबी है कि यह दो डेस्टिनेशंस के बीच में नहीं रुकती। आसान भाषा में कहें तो एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक बिना रुके जाती है। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत की पहली हाइपरलूप ट्रेन मुंबई और पुणे के बीच चलेगी। इससे मुंबई और पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनटों में पूरा होने की उम्‍मीद है। दोनों शहरों की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.