IPL 2022: Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

LSG vs MI लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 

IPL 2022: Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

ख़ास बातें
  • LSG की टीम पिछले 3 मैचों में से 2 मैच हार चुकी है।
  • अब तक खेले गए सभी 7 मैच मुंबई हार चुकी है।
  • मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानि 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। आज के दिन यह एकलौता मुकाबला होना है। LSG vs MI मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस बार मुंबई के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी काम नहीं कर रही है और अब तक खेले गए सभी 7 मैच मुंबई हार चुकी है। यह प्लेऑफ से लगभग बाहर होने वाली है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई आज अपना पहला मैच खेलेगी। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए कई मैच टीम जीत चुकी है। इसलिए मुंबई को उम्मीद होगी कि शायद आज इस सीजन में उसे पहली जीत नसीब हो जाए। मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर आ चुकी है। 

बात अगर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की करें तो टीम पिछले 3 मैचों में से 2 मैच हार चुकी है। अभी तक टीम टॉप 4 में शामिल नहीं हो पाई है। टॉप 4 में शामिल होने का टीम का ये सपना आज की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। केएल राहुल की कप्तानी तले आज अगर आज टीम मुंबई को हराकर यह मैच अपने नाम कर लेती है तो वह टॉप 4 में शामिल हो जाएगी। इसलिए दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने वाला है। जहां, एक तरफ मुंबई अपनी साख बचाने के लिए जी-जान लगाएगी, वहीं, लखनऊ की टीम हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। टीम ने अब तक खेले गए सभी 7 मैचों में से 4 मैच जीते हैं। पिछले मैच में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से 18 रन से शिकस्त मिली थी। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्‍स, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11:
केएल राहुल (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक, कृष्‍णप्‍पा गौतम, दीपक हूडा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्‍टोइनिस, जेसन होल्‍डर, दुष्‍मंथ चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्‍नोई।
 

How to watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants Match Live

LSG vs MI मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
 

How to Watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants Match Online Live Stream

LSG vs MI लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »