19 साल के लड़के का दावा, ‘घर बैठे’ हैक कर लीं 25 से ज्‍यादा टेस्‍ला कार

कोलंबो ने सॉफ्टवेयर वल्‍नरबिलिटी की डिटेल्‍स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि यह गड़बड़ी टेस्ला के सॉफ्टवेयर या बुनियादी ढांचे के भीतर नहीं थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • डेविड कोलंबो खुद को इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी स्‍पेशलिस्‍ट बताते हैं
  • उन्‍होंने 25 से ज्‍यादा टेस्‍ला कारों को हैक करने का दावा किया है
  • वह कार में ड्राइवर मौजूद है या नहीं, यह भी देख सकते हैं

कोलंबो ने कहा कि यह मुख्य रूप से ओनर्स (और थर्ड पार्टी) की गलती है।

टेस्‍ला (Tesla) कारों को दुनिया में सबसे अडवांस और सेफ माना जाता है। लेकिन एक सिक्‍योरिटी रिसर्चर की ओर से किए गए दावों ने इस पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। 19 साल के सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि उसने 13 देशों में 25 से अधिक टेस्ला कारों को रिमोटली हैक कर किया है। इस सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने ट्वीट्स की एक सीरीज में बताया है कि एक सॉफ्टवेयर दोष की वजह से उसे EV कंपनी के सिस्टम तक पहुंचने की इजाजत मिल गई। 

ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड कोलंबो खुद को इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी स्‍पेशलिस्‍ट बताते हैं। मंगलवार को उन्‍होंने ट्वीट किया कि सॉफ्टवेयर दोष उन्‍हें कार के डोर और विंडो को अनलॉक करने की इजाजत देता है, साथ ही बिना चाबी के कारों को स्‍टार्ट करने और कार के सिक्‍योरिटी सिस्‍टम्‍स को डिसेबल करने देता है। 
Advertisement

कोलंबो ने दावा किया कि वह कार में ड्राइवर मौजूद है या नहीं, यह भी देख सकते हैं।

कोलंबो ने सॉफ्टवेयर वल्‍नरबिलिटी की डिटेल्‍स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि यह गड़बड़ी टेस्ला के सॉफ्टवेयर या बुनियादी ढांचे के भीतर नहीं थी। यह भी बताया है कि पूरी दुनिया में केवल कुछ ही टेस्ला मालिक इससे प्रभावित हुए। कोलंबो के ट्विटर थ्रेड को 800 से अधिक रीट्वीट और 6,000 से ज्‍यादा लाइक्स मिले हैं। 
Advertisement

ब्लूमबर्ग न्यूज के सवालों के जवाब में कोलंबो ने कहा कि यह मुख्य रूप से ओनर्स (और थर्ड पार्टी) की गलती है। कोलंबो ने कहा कि वह विस्‍तार से इसके बारे में अपने ब्‍लॉग में बताएंगे। 
Advertisement

वहीं, चीन में टेस्ला के एक प्रतिनिधि ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया, जबकि कंपनी की ग्‍लोबल प्रेस टीम ने कमेंट मांगने वाले ई-मेल का जवाब नहीं दिया।

वन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के पास वल्‍नरबिलिटी के बारे में बताने के लिए एक मंच मौजूद है। यहां सिक्‍योरिटी रिसर्चर अपने व्‍हीकल्‍स को रजिस्‍टर कर सकते हैं। वल्‍नरबिलिटी का पता लगाने के लिए कंपनी 15,000 डॉलर तक का भुगतान करती है। इस बीच कोलंबो ने एक ट्वीट में बताया है कि वह टेस्ला की सिक्‍योरिटी टीम के संपर्क में हैं। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। फ‍िलहाल इस मामले में टेस्‍ला की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, tesla car hack, 25 Tesla cars hacked, EV, Electric car
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.