Outlook Outage: Microsoft की सबसे बड़ी मेल सर्विस पड़ी ठप, लाखों यूजर्स परेशान!

ये आउटेज 10 जुलाई की शाम (भारतीय समय अनुसार) शुरू हुआ और सबसे पहले बड़े पैमाने पर अमेरिका और यूके के यूजर्स ने इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Outlook में ग्लोबल आउटेज, यूज़र्स मेल भेज-पढ़ नहीं पा रहे
  • Authentication सिस्टम में खराबी की वजह से Microsoft 365 सर्विस प्रभावित
  • कंपनी ने कहा "हम सर्विस को जल्द रिस्टोर करने पर काम कर रहे हैं"

Microsoft ने अपने Service Health Dashboard पर भी इस इशू को लिस्ट किया है

Photo Credit: Unsplash/ Ed Hardie

Microsoft की पॉपुलर ईमेल सर्विस Outlook में अचानक ग्लोबल लेवल पर आउटेज आ गया है। अमेरिका, यूके और यूरोप के कई हिस्सों में यूजर्स को अपने अकाउंट्स में लॉग इन करने, ईमेल भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही है। वर्तमान में Microsoft 365 की अन्य सर्विसेज चालू हैं, लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा असर Outlook पर दिखाई दे रहा है। यूजर्स को "account license issue" और कनेक्शन एरर जैसे मैसेज दिख रहे हैं। Microsoft ने भी कन्फर्म किया है कि फिलहाल एक तकनीकी समस्या के चलते Outlook डाउन है और कंपनी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है।

ये आउटेज 10 जुलाई की शाम (भारतीय समय अनुसार) शुरू हुआ और सबसे पहले बड़े पैमाने पर अमेरिका और यूके के यूजर्स ने इसकी शिकायत की। लेकिन कुछ ही घंटों में यह आउटेज दूसरे देशों तक भी फैल गया। DownDetector जैसे प्लेटफॉर्म पर सैंकड़ों यूजर्स रिपोर्ट कर चुके हैं और अभी भी शिकायतों का आना चालू है। 
Advertisement

डाउनडिटेक्टर से भी पता चलता है ज्यादा समस्या आउटलुक में आ रही है, जबकि कुछ प्रतिशत यूजर्स लॉग-इन और सर्वर कनेक्शन में भी समस्या से जूझ रहे हैं।

Microsoft ने अपने Service Health Dashboard पर भी इस इशू को लिस्ट किया है। यहां बताया गया है कि ये दिक्कत उनके mailbox authentication सिस्टम से जुड़ी है। कंपनी के अनुसार, इंटर्नल तकनीकी फेलियर की वजह से यूजर्स की मेल सर्विस ब्लॉक हो रही है। Microsoft की टीम फिलहाल ट्रबलशूटिंग में लगी हुई है और Outlook की सर्विस को जल्द नॉर्मल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अब तक कोई टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है।
Advertisement

कई यूजर्स ने X (Twitter) पर भी आउटेज की शिकायत करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कुछ को लगता है कि उनकी प्रोफाइल डिएक्टिवेट हो गई है, जबकि असल में सिस्टम के बैकएंड में दिक्कत है। भारत में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और खबर लिखते समय तक देश में Outlook सर्विस नॉर्मल काम कर रही थी।
Advertisement
 
 
 

अगर आप भी Outlook यूज़र हैं और ईमेल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। कंपनी का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक कर देंगे। तब तक यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक ईमेल ऐप्स या वेब वर्जन ट्राय करें, या फिर Microsoft 365 स्टेटस पेज पर अपडेट्स चेक करते रहें।
 

क्या सिर्फ Outlook डाउन है या पूरी Microsoft 365 सर्विस प्रभावित है?

सबसे ज्यादा असर Outlook पर पड़ा है, लेकिन कुछ यूजर्स को अन्य Microsoft 365 टूल्स जैसे Exchange और Teams में भी दिक्कत आई है।

ये आउटेज किन लोकेशन्स में देखा गया?

शुरुआत अमेरिका और यूके से हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में ये ग्लोबली फैल गया।

यूजर्स को क्या एरर मैसेज मिल रहा है?

कई यूजर्स को "account license issue" और अनएक्सपेक्टेड कनेक्शन एरर जैसे मैसेज दिख रहे हैं।

Microsoft ने इस आउटेज की वजह क्या बताई है?

कंपनी के मुताबिक, समस्या mailbox authentication सिस्टम से जुड़ी है, जिसे फिक्स करने की कोशिश की जा रही है।

अभी क्या करें? कोई वर्कअराउंड है?

फिलहाल Microsoft 365 स्टेटस पेज पर अपडेट चेक करें और अगर जरूरी हो तो ऑप्शनल मेल ऐप्स का इस्तेमाल करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Outlook, Outlook Outage, Microsoft 365, Microsoft 365 Outage
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.