Microsoft outage : एक ‘Error’ ने हिला दी दुनिया! फ्लाइट्स ठप, स्‍टॉक एक्‍सचेंज प्रभावित, ब्रिटिश न्‍यूज चैनल का प्रसारण बंद, क्‍या है BSOD Error? जानें

Microsoft outage : दुनिया में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत फ्लाइट ऑपरेशंस में आई है। भारत में लगभग सभी कंपनियां- विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 15:11 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का दुनियाभर में असर
  • विंडोज पीसी और लैपटॉप हुुए प्रभावित
  • दुनियाभर में सरकारी व प्राइवेट कामकाज में दिक्‍कत
Microsoft global outage : दुनियाभर के देशों में लाखों लोग कई घंटों से हाथ पर हाथ धरे बैठ हैं! बड़ी टेक दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के विंडोज में आए ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर के कारण लैपटॉप और पीसी काम नहीं कर रहे और शटडाउन हो जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि यह एरर हाल ही में आए क्राउडस्ट्राइक अपडेट (CrowdStrike update) के कारण हो रहा है। इसके कारण दुनियाभर के बिजनेसेज और सरकारी कामकाज पर असर पड़ा है। 

रिपोर्टों के अनुसार, आउटेज काे जल्‍द ठीक नहीं किया गया, तो परेशानी बढ़ सकती है। दुनिया में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत फ्लाइट ऑपरेशंस में आई है। भारत में लगभग सभी कंपनियां- विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन कंपनियों की बुकिंग, चेक-इन और उड़ान से जुड़े अपडेट प्रभावित हो रहे हैं। 
Advertisement

एक सोशल मी‍डिया पोस्‍ट में स्‍पाइसजेट ने लिखा कि हम फ्लाइट्स से जुड़े अपडेट देने में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रही है। समस्या के हल होने पर हम आपको अपडेट करेंगे। अकासा एयर और इंडिगो ने भी इसी तरह की जानकारी दी है। 

इंडिगो ने एक बयान जारी किया है कि उसके सिस्टम पर फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की खराबी का असर है।  इसकी वजह से बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास आदि पर असर पड़ सकता है। दिल्‍ली एयरपोर्ट की ओर से भी कहा गया है कि कुछ सर्विसेज प्रभावित हुई हैं। हम सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि एयरलाइंस के साथ कनेक्‍ट रहें। 
Advertisement

बंगलूरू एयरपोर्ट पर भी दिक्‍कतें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नहीं पता चल पाया है कि कितनी संख्‍या में फ्लाइट्स में देरी हुई है। 
Advertisement
 

न्‍यूज चैनल भी हुए प्रभावित 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आउटेज से ऑस्‍ट्रेलिया भी प्रभावित हुआ है। एबीसी न्यूज 24 चैनल को न्‍यूज पैकेज चलाने में दिक्‍कतें आ रही हैं। वहीं, वूलवर्थ सुपरमार्केट में चेकआउट सिस्टम क्रैश हो गया है। लोगों के कार्ड काम नहीं कर रहे और पुलिस का सिस्‍टम भी ठप हुआ है। 

रिपोर्ट के अनुसार, लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर भी माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर हुआ है। अमेरिका में एयरलाइंस के ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं और 911 इमरजेंसी सेवा पर असर पड़ा है। ब्रिटिश न्‍यूज चैनल स्काई न्यूज का प्रसारण बंद कर दिया गया है।
Advertisement
 

What is BSOD Error 

इसे ब्‍लैक स्‍क्रीन एरर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी स्थिति तब आती है, जब कोई वजह विंडोज को जबरन शटडाउन या रिस्‍टार्ट करती है। इस दौरान यूजर्स को उनके लैपटॉप या पीसी पर मैसेज मिलता है कि आपके कंप्‍यूटर को नुकसान से बचाने के लिए विंडोज को बंद कर दिया गया है। ऐसे मैसेज दूसरी वजहों से भी मिलते हैं। मसलन- किसी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के इशू के कारण। शुक्रवार को सामने आई दिक्‍कत विंडोज की इंटरनल प्रॉब्‍लम नजर आ रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.