बिरयानी को साउथ इंडियन फूड बताने पर ChatGPT ने Microsoft CEO सत्या नडेला से मांगी माफी!

सत्या नडेला को चैटजीटीपी (ChatGPT) ने पॉपुलर साउथ इंडियन टिफिन की लिस्ट बताते हुए इडली, डोसा, वड़ा बताया और साथ में बिरयानी को भी लिस्ट कर दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 16:26 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।
  • चैट रोबोट ने अपने जवाब के लिए सत्या नडेला से माफी भी मांगी।
  • चैटबॉट ने बाद में कहा कि बिरयानी पूरे भारत में खाई जाती है।

सत्या नडेला हाल ही में बेंगलुरू में फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट में बोल रहे थे।

Microsoft के CEO सत्या नडेला और चैट रोबोट चैटजीटीपी (ChatGPT) के बीच बिरयानी को लेकर मतभेद हो गए। यह रोचक मामला हाल ही में बेंगलुरू में सामने आया है। सत्या नडेला हाल ही में बेंगलुरू में फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित चैट रोबोट ChatGPT से एक सवाल पूछा। सवाल था कि दक्षिण भारत के पॉपुलर टिफिन ऑप्शन की लिस्ट बताए। इस पर चैटजीटीपी ने जो जवाब दिया वह सत्या नडेला को पसंद नहीं आया। 

सत्या नडेला को चैटजीटीपी (ChatGPT) ने पॉपुलर साउथ इंडियन टिफिन की लिस्ट बताते हुए इडली, डोसा, वड़ा बताया और साथ में बिरयानी को भी लिस्ट कर दिया। इस पर सत्या नडेला ने कहा कि एक हैदराबादी होने के नाते वह उनके इंटेलिजेंस का ऐसे अपमान नहीं कर सकता। उसके बाद चैट रोबोट ने अपने जवाब के लिए सत्या नडेला से माफी भी मांगी। अपने जवाब को सही करते हुए चैट रोबोट ने कहा- आप सही कह रहे हैं। बिरयानी कोई पारंपरिक साउथ इंडियन टिफिन ऑप्शन नहीं है। 

चैट रोबोट ने अपने जवाब को सही करते हुए कहा कि बिरयानी भारतीय उपमहाद्वीप में जन्मी एक पॉपुलर राइस डिश है। इसे मसालों, सब्जियों या मांस के साथ खाया जा सकता है। इसे रायता या दही के साथ भी खाया जा सकता है। बिरयानी पूरे भारत में खाई जाती है। इसके अलावा इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी यह खाई जाती है। इसलिए मैं पिछले मैसेज में दिए गए अपने जवाब के लिए माफी चाहता हूं। 

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ नडेला ने चैट रोबोट के साथ बातचीत आगे भी जारी रखी। उन्होंने इडली, डोसा और वड़ा पर एक नाटक बनाने के लिए कहा। ताकि वह ये देख सकें कि इनमें से कौन सी डिश सबसे बेहतर है। उन्होंने इसे शेक्सपीयर के अंदाज में पेश करने को कहा। ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। यह AI बेस्ड चैटबॉट है जो पूछे गए सवालों का जवाब देता है। अपने से जवाब देने के दौरान हुई गलतियों को भी स्वीकार करता है, और गलत आदेशों को नहीं मानना भी इसके इंटेलिजेंस में शामिल है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट और इसरो के बीच एक एग्रीमेंट हुआ है जिससे भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , biryani, Satya Nadella, Microsoft, Microsoft CEO, ChatGPT

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  2. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  3. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  5. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  6. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  7. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  8. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  9. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  10. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.