सिंगल चार्ज में 419 KM चलने वाली MG की इलेक्ट्रिक कार मचा रही है धूम, जुलाई में मिली 600 से ज्यादा बुकिंग

MG ZS EV की भारत में कीमत 20.99 लाख रुपये (ex-showroom) है और यह पावर व रेंज के साथ-साथ लग्ज़री इंटिरियर से लैस आती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 19:16 IST
ख़ास बातें
  • MG ZS EV के फेसलिफ्ट को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था
  • भारत में 20.99 लाख रुपये (ex-showroom) है शुरुआती कीमत
  • 100 Kmph की स्पीड मात्र 8.5 सेकेंड में पकड़ सकती है यह इलेक्ट्रिक कार

MG ZS EV की भारत में कीमत 20.99 लाख रुपये (ex-showroom) है

भारत में अब लोग इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) पर भरोसा कर रहे हैं और तेज़ी से इन्हें अपना रहे हैं। इसका अंदाज़ा एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) के अध्यक्ष के लेटेस्ट ट्वीट से लग जाता है। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV की जुलाई सेल की घोषणा करते हुए कहा कि भारत में अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicles) को अपनाना चाहते हैं, बस उन्हें कंपनियों द्वारा एक अच्छा प्रोडक्ट चाहिए। भारत में अचानक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ने के पीछे केवल सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। कहीं न कहीं पेट्रोल और डीज़ल की आसमान छूती कीमतें भी इसकी एक वजह हो सकती है।

MG Motor India के अध्यक्ष राजीव छाबा (Rajeev Chaba) ने अपने निजी ट्विटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार के जुलाई सेल के आंकड़ें साझा किए। जुलाई महीने में इस इलेक्ट्रिक कार को ऑल टाइम हाई 600 से ज्यादा बुकिंग मिली है। एक इलेक्ट्रिक कार को एक महीने में 600 से ज्यादा बुकिंग मिलना निश्चित तौर पर यह इशारा है कि लोग अब इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स (Electric four-wheelers) की ओर रुख कर रहे हैं।
Advertisement
 

कुछ ऐसा ही छाबा का मानना भी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा (अनुवादित) "कई लोग मुझसे भारत में इलेक्ट्रिक कार के भविष्य के बारे में पूछते हैं, ऐसे में मेरा हमेशा यही जवाब होता है कि लोग इसके [इलेक्ट्रिक गाड़ियों] लिए तैयार हैं और उन्हें OEM (कंपनियों) द्वारा एक अच्छा सॉल्यूशन / विकल्प चाहिए। इसे साबित करने का पॉइन्ट: हमने 600 से ज्यादा ZS EV की बुकिंग जुलाई में हासिल की है।" 

MG ZS EV को भारत में पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने इस साल फरवरी में इस कार का फेसलिफ्ट लॉन्च किया। इसकी भारत में कीमत 20.99 लाख रुपये (ex-showroom) है और यह पावर व रेंज के साथ-साथ लग्ज़री इंटिरियर से लैस आती है।
Advertisement

पावर और फीचर्स पर आते हैं। MG ZS EV के लेटेस्ट मॉडल में शामिल इलेक्ट्रिक मोटर 143PS की मैक्स पॉवर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसकी बदौलत यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मात्र 8.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसमें 44.5 KWH की हाई-टेक बैटरी पैक शामिल है, जो अधिकमत 419 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। इसे 0-80 प्रतिशत चार्ज करने में 40 मिनट का समय लगता है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर काम करती है। इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 177mm है, जो सेगमेंट में अन्य कारों की तुलना में काफी ज्यादा है।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि नया बैटरी पैक 8 साल की वारंटी के साथ आता है। इसमें 8 इंच का इफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और साथ ही सेगमेंट फर्स्ट डुअल पेन पैनोरामिक सनरूफ भी दिया गया है। लेदर सीट्स इसे लग्ज़री फील देती हैं। हीटेड और पावर फोल्डेबल ORVM भी इसकी एक खासियत है। इसके अलावा कार में रेन सेंसिंग वाइपर्स टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो विंडशील्ड पर बारिश के छीटें पड़ते ही वाइपर को खुद चालू कर देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.