WhatsApp कर रहा नए सेटिंग फीचर पर काम, यूजर्स को मिलेगा साइबर अटैक से बचाव!

WhatsApp जल्द ही एक नई सेटिंग के साथ यूजर्स को साइबर अटैक से बचा सकता है जो मैसेजिंग ऐप पर कुछ फीचर्स को लॉक कर देती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 15:15 IST
ख़ास बातें
  • स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स मोड साइबर अटैक से बचाव प्रदान करता है।
  • यह यूजर्स को एक ही टॉगल से स्ट्रिक्ट सिक्योरिटी सेटिंग्स लागू करने देगा।
  • वॉट्सऐप इसे आगामी एंड्रॉइड अपडेट में शामिल करने का प्लान बना रहा है।

WhatsApp भारत में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp जल्द ही एक नई सेटिंग के साथ यूजर्स को साइबर अटैक से बचा सकता है जो मैसेजिंग ऐप पर कुछ फीचर्स को लॉक कर देती है। कथित तौर पर इसे उन यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है जिन पर साइबर अटैक का खतरा हो सकता है। इस फीचर को एंड्रॉइड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर एक फीचर ट्रैकर द्वारा देखा गया था। WhatsApp एक अन्य फीचर पर भी काम कर रहा है जो अंजान अकाउंट से मिलने वाले मैसेज की संख्या को सीमित करता है, जिससे अंजान सेंडर की हाई वॉल्युम की एक्टिविटी का पता लगाकर स्पैम और अंजान मैसेज को कम करने और कम्युनिकेशन सेफ्टी में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp की स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स कैसे करती है काम

Advertisement


वॉट्सऐप स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स मोड का उद्देश्य साइबर अटैक के प्रति संवेदनशील यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को बढ़ावा देना है, जिसे फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एंड्रॉइड 2.25.33.4 के लिए वॉट्सऐप बीटा के कोड में देखा गया था। यह टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है।

फीचर ट्रैकर का कहना है कि आगामी मोड यूजर्स को एक ही टॉगल से स्ट्रिक्ट सिक्योरिटी सेटिंग्स लागू करने देगा, जिससे बेहतर कंट्रोल मिलेगा और कई प्राइवेसी ऑप्शन को मैनुअल तौर पर एडजेस्ट करने की जरूरत कम हो जाएगी। इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और रिलीज की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी खोज से पता चला है कि वॉट्सऐप इसे आगामी एंड्रॉइड अपडेट में शामिल करने का प्लान बना रहा है।

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स फीचर से एडवांस सिक्योरिटी को ऑटोमैटिक तौर पर चालू करके एक एडवांस सिक्योरिटी उपाय के तौर पर काम करने की उम्मीद है। इसमें वॉट्सऐप के सर्वर के जरिए संचार को रूट करके कॉल के दौरान आईपी एड्रेस सिक्योरिटी शामिल होगी, जिससे लोकेशन डेटा के आधार पर ट्रैकिंग को रोका जा सकेगा। एक और अतिरिक्त अंजान सेंडर से मीडिया और फाइल अटैचमेंट को ब्लॉक करने की क्षमता होगी, जिससे मैलवेयर या फिशिंग लिंक ले जाने वाले फोटो, वीडियो या डॉक्युमेंट के ऑटोमैटिक डाउनलोड को रोका जा सकेगा। ऐसे अकाउंट के साथ कम्युनिकेशन सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित रहेगा, जिससे खतरा कम होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.