PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 13:32 IST
ख़ास बातें
  • PM मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Meta India हेड पर केस दर्ज
  • पुलिस Facebook और Instagram पर पोस्ट वीडियो की जांच कर रही है
  • AI मॉर्फ्ड वीडियो बनाने और फैलाने वालों की भूमिका की भी होगी जांच

PM मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Meta India हेड के खिलाफ केस दर्ज

Photo Credit: X/ @narendramodi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर Meta की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए गए, जिन्हें AI की मदद से एडिट कर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला Meta के स्वामित्व वाले Facebook और Instagram पर शेयर किए गए मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई हो सकती है। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisement

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन कथित डीपफेक या AI मॉर्फ्ड वीडियो को किसने तैयार किया, इन्हें सोशल मीडिया पर किस तरह फैलाया गया और क्या प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षा उपाय ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए पर्याप्त थे। जांच के दौरान उन लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर इन वीडियो को बनाया या शेयर किया।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के प्रतिनिधियों को तलब किया था। पुलिस ने कंपनी से यह भी पूछा था कि उसके प्लेटफॉर्म पर AI से जुड़े स्कैम, फर्जी विज्ञापनों और मॉर्फ्ड कंटेंट की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया क्या है।

NDTV के मुताबिक, Meta के प्रतिनिधियों ने जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर कंपनी की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी और सुरक्षा उपायों से जुड़ी जानकारी शेयर की है। हालांकि, इस मामले में कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Advertisement

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी आरोपों की पुष्टि डिजिटल सबूतों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया गया है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मॉर्फ्ड वीडियो ऐसे वीडियो होते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति का चेहरा, आवाज या हाव-भाव को AI या अन्य वीडियो एडिटिंग तकनीकों की मदद से इस तरह बदला जाता है कि वह व्यक्ति ऐसी बात कहता या करता हुआ दिखाई दे, जो उसने वास्तव में कभी कही या की ही नहीं होती।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.