Meta के कर्मचारियों ने कर दिया बड़ा 'कांड'! कंपनी ने 20 को नौकरी से निकाला

Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • इन कर्मचारियों पर अंदरूनी जानकारी लीक करने का आरोप लगा था।
  • Meta पर इन दिनों राजनीतिक दबाव भी बताया जा रहा है।

Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कर्मचारियों पर अंदरूनी जानकारी लीक करने का आरोप

Facebook, Instagram की मालिक, सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी Meta ने 20 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों पर अंदरूनी जानकारी लीक करने का आरोप है इसलिए इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। Meta पर इन दिनों राजनीतिक दबाव भी बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर राजनीतिक झुकाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच Meta द्वारा 20 कर्मचारियों का निकाला जाना इस बात को और अधिक हवा दे सकता है। 

Meta के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम कर्मचारियों को शुरू से ही बताते हैं, और समय-समय पर याद दिलाते हैं कि कंपनी की अंदरूनी जानकारी लीक करना हमारी नीतियों के खिलाफ है, चाहे इरादा कुछ भी हो।' उन्होंने आगे कहा, 'हाल की एक जांच में 20 कर्मचारी पाए गए जिन्होंने गोपनीय जानकारी बाहर साझा की। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।' प्रवक्ता ने कहा कि वे इसे बेहद गंभीरता के साथ लेते हैं, और लीक की पहचान होने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement

हाल के कुछ हफ्तों में जुकरबर्ग ने कर्मचारियों के साथ हुई बैठकों में कहा कि वे अब ज्यादा खुलकर बात नहीं करेंगे, क्योंकि "सब कुछ लीक हो जाता है, यह बेहद निराशाजनक है।'' उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि आने वाले साल के लिए "खुद को तैयार करें" और घोषणा की कि मेटा अब व्हाइट हाउस के साथ मिलकर काम करेगा।

Meta ने 2025 की शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की घोषणा कर दी थी। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम कर दिया। इस छंटनी के माध्यम से 5% कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया गया। छंटनी के पीछे कारण बताया गया कि लो-परफॉर्मेंस देने वाले कर्मचारियों को वर्कफोर्स से कम किया गया है। परफॉर्मेंस आधारित छंटनी को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी सुनिश्चित करना चाहती है कि मेटा के अंदर सबसे बेहतर टैलेंट मौजूद हो। सितंबर 2024 तक मेटा में 72,400 कर्मचारी काम कर रहे थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.