Mercedes-Benz का इस वर्ष भारत में सेल्स दोगुनी करने का टारगेट

देश में पिछले वर्ष मर्सिडीज की कुल सेल्स में प्रीमियम व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग एक-चौथाई की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 19:02 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष मर्सिडीज की योजना 12 कारों के लॉन्च की है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने सेडान से अधिक SUV की बिक्री की थी
  • मर्सिडीज ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EQC को लॉन्च किया था

पिछले वर्ष कंपनी ने 17,408 यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड सेल्स की थी

बड़ी लग्जरी कार कंपनियों में शामिल Mercedes-Benz की पिछले वर्ष भारत में सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी थी। कंपनी ने 17,408 यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड सेल्स की थी। इस वर्ष मर्सिडीज की योजना 12 कारों के लॉन्च की है। इसने इस वर्ष अपनी सेल्स दोगुनी करने का टारगेट रखा है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने सेडान से अधिक SUV की बिक्री की थी। एक मीडिया रिपोर्ट में देश में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), Lance Bennett के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष मर्सिडीज 12 कारें लॉन्च करेगी। इनमें से तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) होंगे। देश में कंपनी प्रीमियम व्हीकल्स लॉन्च करने पर अधिक फोकस करेगी क्योंकि पिछले वर्ष इसकी कुल सेल्स में इन व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग एक-चौथाई की थी। प्रीमियम व्हीकल सेगमेंट में 1.5 करोड़ रुपये और इससे अधिक के प्राइस वाले व्हीकल शामिल हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी EV पर भी जोर देगी। 

मर्सिडीज की देश में पहली इलेक्ट्रिक कार EQC लॉन्च की थी। इसके बाद से इसकी सेल्स में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग चार प्रतिशत हो गई है। इस सेगमेंट में यह Maybach EQS को लॉन्च कर सकती है। इसका प्राइस लगभग चार करोड़ रुपये हो सकता है। पिछले वर्ष फेस्टिव सीजन के दौरान मर्सिडीज ने कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की थी। इससे कस्टमर्स की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स का संकेत मिला था। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली थी। कंपनी को वह टॉप-एंड वेरिएंट्स के लिए अचछी डिमांड मिल रही है। इस कैटेगरी में मर्सिडीज के पास AMG SL55 Roadster, AMG GT 63 SE Performance और G-Class जैसे मॉडल हैं। कंपनी का दावा है कि देश में बिकने वाले उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी देश में चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है। ये पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स की कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे। मर्सिडीज को 2027 तक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की कुल सेल्स में देश से लगभग 25 प्रतिशत योगदान मिलने की उम्मीद है। यह चार लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, EQS, EQB, EQC और EQS AMG बेचती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.