आ गई सिंगल चार्ज में 1 हजार किमी चलने वाली कार, पेट्रोल का खर्च खत्म और होगी बचत ही बचत

Mercedes ने अपनी Vision EQXX प्रोटोटाइप को पेश किया है। इसमें 1000km की रेंज के साथ, इसके फ्लैगशिप EQS मॉडल की तुलना में आधी बैटरी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes कार ने 11.5 घंटे की ड्राइव में प्रति 100km पर 8.7kw एनर्जी खर्ची
  • Mercedes ने अपनी Vision EQXX प्रोटोटाइप को पेश किया है।
  • Mercedes अपने फ्यूचर मॉडल्स में किस रेंज को टारगेट करेगी।

Mercedes-Benz कार ने 11.5 घंटे की ड्राइव में प्रति 100km पर 8.7 किलोवॉट एनर्जी खर्च की।

Photo Credit: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz ऐसी इलेक्ट्रिक कार्स लाने पर फोकस करेगा जो प्रति 100 किमी पर 10 किलोवॉट एनर्जी ही कंज्यूम करेंगी। यह स्टेटमेंट Mercedes-Benz के चीफ टेक्नॉलजी अफसर ने दी। यह कार्स मौजूदा इलेक्ट्रिक कार्स से भी अधिक एफिशिएंट होंगी। 

रायटर्स के मुताबिक, CTO Markus Schaefer ने EQXX प्रोटोटाइप व्हीकल की सफलतापूर्वक हुई टेस्ट ड्राइव पर कहा कि किसी भी इलेक्ट्रिक कार की रेंज को अधिकतम करने के लिए एफिशियंट डिजाइन सबसे ज्यादा रूरी है। यह टेस्ट ड्राइव 1000 किलोमीटर से ज्यादा जर्मनी में Sindelfingen से लेकर Cote d'Azur तक सिर्फ एक चार्ज में की गई। 
Advertisement

Schaefer ने एक मीडिया राउंडटेबल में कहा कि पहले हम एफिशियंसी चेक करते हैं और फिर देखते हैं कि कार में कितने बैटरी मॉड्यूल डाले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से यह निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए कि बैटरी का साइज क्या होगा।  

Mercedes-Benz से लेकर Tesla और चीन के निओ के कारमेकर्स के बीच हाई रेंज वाली कार्स बनाने की बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है, जिससे यूजर्स के मन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ना होने की जो शंका रहती है, उसका निवारण किया जा सके। 
Advertisement

Mercedes ने अपनी Vision EQXX प्रोटोटाइप को पेश किया है। इसमें 1000km की रेंज के साथ, इसके फ्लैगशिप EQS मॉडल की तुलना में आधी बैटरी है। जनवरी में यह वादा किया गया था कि कार के कुछ कंपोनेंट्स सीरीज व्हीकल्स में आने वाले 2 से 3 सालों के समय में देखे जाएंगे। 
Advertisement

Mercedes-Benz ने कहा कि कार ने फ्रांस के लिए 11.5 घंटे की ड्राइव में प्रति 100km पर 8.7 किलोवॉट की एनर्जी खर्च की। यह मौजूदा mercedes के मार्किट में उपलब्ध मॉडल्स से दोगुना और टेस्ला की सबसे लम्बी रेंज कार मॉडल S 60 से अधिक एफिशियंट है।

कार कम्पेरिजन पोर्टल carwow के अनुसार, Mercedes' EQS में 768 किलोमीटर्स के साथ अब तक मार्किट में मौजूद कार्स में सबसे हाई रेंज उपलब्ध है। इसके बाद टेस्ला के Model S Long Range का नंबर आता है जो 652 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। 
Advertisement

Schaefer ने कहा, इसके बाद भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज में बढ़ोतरी होगी जब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी ऐसा होगा जैसे पेट्रोल स्टेशंस की स्तिथि है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया की Mercedes अपने फ्यूचर मॉडल्स में किस रेंज को टारगेट करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.