बिजली की रफ्तार से दौड़ते हुए इस इलेक्ट्रिक फैन कार ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड, वीडियो देखें

इस इलेक्ट्रिक कार ने शुरुआती 1.5 सेकंड में 60mph (करीब 97 kmph) की स्पीड पकड़ी थी

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2022 17:49 IST
ख़ास बातें
  • इंग्लैंड के Goodwood Hillclimb ट्रैक में आयोजित हुआ था Festival of Speed
  • पूर्व F1 ड्राइवर Max Chilton ने चलाई थी McMurtry Speirling फैन कार
  • 2019 में Romain Dumas ने Volkswagen ID.R से तोड़ा था 20 साल का रिकॉर्ड

इस इलेक्ट्रिक कार ने शुरुआती 1.5 सेकंड में 60mph (करीब 97 kmph) की स्पीड पकड़ी थी

Photo Credit: Screengrab/ Goodwood Race & Racing

कुछ साल पहले तक कोई यकीन नहीं कर सकता था कि इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) स्पोर्ट्स कार की तरह दौड़ सकते हैं, और आज इलेक्ट्रिक कार बिजली की रफ्तार से दौड़ कर रिकॉर्ड बना रहे हैं। इंग्लैंड में रेसिंग कारों की परफॉर्मेंस दिखाने के लिए एक सालाना इवेंट होता है, जिसे Festival of Speed नाम दिया गया है। इस इवेंट को Goodwood Hillclimb ट्रैक में आयोजित किया जाता है। हर साल इस ट्रैक में कारें पिछले रिकॉर्ड तोड़ती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

गुडवुड हिलक्लिम्ब ट्रैक में फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दौरान एक फुली इलेक्ट्रिक कार ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। Indycar और पूर्व F1 ड्राइवर मैक्स चिल्टन (Max Chilton) द्वारा संचालित McMurtry Speirling फैन कार ने 1.86 किमी (1.16 मील) कोर्स पर 39.08 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले रिकॉर्ड से लगभग एक सेकंड कम समय है।
Advertisement

Electrek के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 2019 में रोमेन डुमास (Romain Dumas) द्वारा Volkswagen ID.R इलेक्ट्रिक रेसकार में बनाया गया था और उन्होंने 39.9 सेकंड का रिकॉर्ड समय हासिल किया था। डुमास ने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था, जहां उन्होंने कोर्स पूरा करने के लिए F1 ड्राइवर निक हेडफेल्ड (Nick Heidfeld) द्वारा 1998 सीजन में V10 McLaren F1 द्वारा बनाए रिकॉर्ड से कम समय लिया था।

Goodwood Road and Racing ने इस रिकॉर्ड का एक वीडियो अपने YouTube चैनल पर पोस्ट किया है, जिसमें कार जबरदस्त रफ्तार से दौड़ रही है। यहां हैरानी स्पीड के साथ-साथ कार द्वारा बेहद स्मूथ तरीके से कॉर्नरिंग करने पर भी होती है। वीडियो नीचे एम्बेड किया गया है:
Advertisement


कार कुछ ही सेकंड में टॉप स्पीड हासिल कर लेती है। Electrek के अनुसार, शुरुआती 1.5 सेकंड में इलेक्ट्रिक कार 60mph (करीब 97 kmph) की स्पीड पकड़ लेती है। इस पूरे कोर्स में कई मोड़ों के साथ चढ़ाई भी शामिल है, लेकिन वीडियो को देखने से प्रतीत होता है कि कार इन सभी बाधाओं को बेहद आराम से पार करने में सक्षम थी।
Advertisement

य एक फैन कार है, जो होती है इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन इसके नीचे एक पंखा लगा होता है, जो हवा को ऊपर खींचता है और कार के पिछले हिस्से से बाहर धकेलता है, जिससे कार के नीचे एक वैक्यूम बनता है। इससे डाउनफोर्स पैदा होता है, और ड्रैग कम होता है। नतीजतन, फैन कार कम ड्रैग के साथ तेजी से आगे बढ़ सकती हैं, और पारंपरिक एयरोडायनामिक्स सरफेस पर निर्भर अन्य वाहनों की तुलना में हाई स्पीड पर भी शार्प मोड़ों पर आसानी से कॉर्नर कर सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.