e Vitara इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च के बाद Rs 32,500 तक महंगी होंगी Maruti Suzuki कारें, 1 फरवरी से लागू होंगे नए प्राइस

कॉम्पैक्ट Celerio में सबसे अधिक 32,500 रुपये की वृद्धि होगी, इसके बाद Invicto, Grand Vitara और Brezza का नंबर आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 20:48 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने गुरुवार को अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा
  • कंपनी ने बताया है कि कीमतों में वृद्धि 1 फरवरी से लागू होगी
  • इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चों के चलते कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर निर्माता

Photo Credit: Reuters

Maruti Suzuki India ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्चों का हवाला देते हुए 1 फरवरी से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। कॉम्पैक्ट Celerio में सबसे अधिक 32,500 रुपये की वृद्धि होगी, इसके बाद Invicto, Grand Vitara और Brezza का नंबर आएगा। एंट्री-लेवल Alto K10 और WagonR भी महंगी हो जाएंगी। इससे पहले, दिसंबर 2024 में भी गाड़ियों की कीमतों में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, जो इसी महीने की शुरुआत में लागू हुआ था। हाल ही में हुए भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 में मारूति सुजुकी ने e Vitara के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में एंट्री ली थी। इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में देरी से बिजनेस शुरू करने के बावजूद कंपनी ने इसमें पहला स्थान हासिल करने का टारगेट रखा है।

Maruti Suzuki ने गुरुवार को अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया है कि कीमतों में वृद्धि 1 फरवरी से लागू होगी। सबसे अधिक बढ़ोतरी 32,500 रुपये की है, जो Celerio के लिए होगी। लिस्ट में Alto K10, Baleno, Dzire, Invicto सहित कई अन्य मॉडल्स शामिल हैं। PTI की रिपोर्ट (via HT) के मुताबिक, Maruti Suzuki India का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चों ने उसे विभिन्न मॉडलों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि जापानी वाहन निर्माता सुजुकी की भारतीय सहायक कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "हालांकि हम लागत को अनुकूलित करने और ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम कुछ बढ़े हुए खर्चों को बाजार पर डालने के लिए बाध्य हैं।"

कीमतों में बढ़ोतरी की बात करें, तो Celerio की एक्स-शोरूम कीमत में 32,500 रुपये की वृद्धि होगी, जबकि Invicto की कीमत को 30,000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। इसके बाद Grand Vitara और Brezza हैं, जिनकी कीमतों में क्रमशः 25,000 रुपये और 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Alto K10 की कीमत 19,500 रुपये तक बढ़ जाएगी, जबकि WagonR की कीमत 15,000 रुपये तक बढ़ेगी।
Advertisement

अन्य मॉडलों में, Dzire, Baleno और Fronx हैं, जिनकी कीमतों में क्रमश: 10,000 रुपये, 9,000 रुपये और  5,500 रुपये की वृद्धि हुई है। S-presso और Swift की कीमत 5,000 रुपये (प्रत्येक) बढ़ी है।
Advertisement

हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार मेकर ने e Vitara के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में देरी से बिजनेस शुरू करने के बावजूद कंपनी ने इसमें पहला स्थान हासिल करने का टारगेट रखा है। इस मार्केट में Tata Motors की 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। मारूति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Hisashi Takeuchi ने बताया कि कंपनी का टारगेट अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने कहा, "मैं सेल्स के आंकड़े का अनुमान नहीं दे सकता लेकिन यह बता सकता हूं कि EV की मैनयुफैक्चरिंग में हमारा एक वर्ष के अंदर पहला स्थान हासिल करने का टारगेट है।" कंपनी की e Vitara की गुजरात की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसका जापान सहित कई देशों को एक्सपोर्ट होगा। 

कंपनी जल्द ही e Vitara के प्राइस और बुकिंग की तिथि की जानकारी देगी। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। eVitara में खराब रास्तों पर ड्राइविंग के लिए ट्रेल मोड है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Maruti Suzuki, MAruti Suzuki Price hike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.