Maruti Suzuki की पैसेंजर व्हीकल सेल्स 10 प्रतिशत बढ़ी, एक्सपोर्ट में कंपनी को लगा झटका

मारुति सुजुकी की देश में पैसेंजर व्हीकल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,47,467 यूनिट्स पर पहुंच गई

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की मिडसाइज सेडान Ciaz की पिछले महीने केवल 792 यूनिट्स बिकी हैं
  • मारुति की Eeco वैन ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है
  • यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है

कंपनी ने मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 1,01,773 यूनिट्स बेची हैं

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की फरवरी में कुल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1,72,321 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1.64 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी की देश में पैसेंजर व्हीकल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,47,467 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि, इसके एक्सपोर्ट में 28.4 प्रतिशत की कमी हुई है। 

मारुति ने बताया कि पिछले महीने इसकी कुल सेल्स में देश में 1,50,823 यूनिट्स की सेल्स, अन्य OEM को 4,291 यूनिट्स की बिक्री और 17,207 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 1,01,773 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 97,486 यूनिट्स का था। इस सेगमेंट में कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 10,12,526 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती 11 महीनों में 8,18,838 यूनिट्स का था। कंपनी की मिडसाइज सेडान Ciaz की पिछले महीने केवल 792 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में इसकी 1,912 यूनिट्स बेची गई थी। 

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की Brezza, Ertiga, S-Cross, XL6 और Grand Vitara की पिछले महीने बिक्री 33,550 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 25,360 यूनिट्स की बिक्री से काफी अधिक है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल से फरवरी के बीच मारुति ने इस सेगमेंट में 3,29,075 यूनिट्स बेची है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,65,700 यूनिट्स का था। पिछले सप्ताह कंपनी ने बताया था कि उसकी Eeco वैन ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी बिक्री 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी। कंपनी का दावा है कि इको का इस सेगमेंट में 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो, टुअरर और एंबुलेंस जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने कहा था कि इको का वैन के सेगमेंट में दबदबा है और इसके पास 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। उनका कहना था, "यह 10 लाख से अधिक कस्टमर्स की विश्वसनीय पसंद है, जिसने कई वर्षों से उनकी बदलती जरूरतों को पूरा किया है। इको की शुरुआती पांच लाख यूनिट्स की बिक्री में आठ वर्ष लगे थे, जबकि अगली पांच लाख यूनिट्स की बिक्री पांच वर्षों से कम में हुई है। हम अपने कस्टमर्स को हमारे ऊपर विश्वास रखने और इको को देश में सबसे अधिक बिकने वाली वैन बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Export, Maruti Suzuki, Eco, Market, Sedan, Ciaz, Sales, Customers, SUV, Demand, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.