SUV सेगमेंट में धाक जमाने के लिए भारत में लॉन्च हुई 5-डोर Maruti Suzuki Jimny, जानें खासियतें

5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसका डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट के समान है। अंदर से Jimny में कई बटन्स से भरा एक डैशबोर्ड है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 19:27 IST
ख़ास बातें
  • इसकी लंबाई 3,985 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,720 mm है
  • 5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है
  • इसमें Android Auto, Apple CarPlay के साथ 9-इंच का डिस्प्ले मिलता है
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने Auto Expo 2023 में आखिरकार कJimny से पर्दा उठा दिया है, जिसे देश में ग्लोबल वेरिएंट से थोड़ा अलग टच मिलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स में भी कुछ अंतर देखने को मिलेगा। यह इंडिया-स्पेक Jimny 5-डोर SUV है, जिसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Jimny के साथ ही कंपनी ने एक्स्पो में FRONX नाम की एक SUV और लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों SUV भारत में इस सेगमेंट की रूपरेखा बदलेंगी।

जैसा कि हमने बताया, Maruti Suzuki Jimny 5-डोर की देश में बुकिंग शुरू हो चुकी है। कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो साइज के मामले में जिम्नी बड़ी और मस्कुलर है। इसकी लंबाई 3,985 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,720 mm है और इसका व्हीलबेस 2,590 mm है। SUV 210 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।
Advertisement

5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसका डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट के समान है। अंदर से Jimny में कई बटन्स से भरा एक डैशबोर्ड है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। सेंटर कॉन्सोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

जैसा की हमने बताया, भारत में इसे कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के साथ उतारा गया है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।
Advertisement

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट - Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल आदि सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.