Maruti Suzuki के ऑटोमैटिक व्हीकल्स की बिक्री 10 लाख यूनिट्स से पार

मारूति ने बताया कि उसकी NEXA रिटेल चेन के कस्टमर्स हाई-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को अधिक पसंद करते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 15:35 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के 16 मॉडल्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम की पेशकश की जाती है
  • मारूति ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है
  • Grand Vitara और Brezza को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने 10 लाख ऑटोमैटिक व्हीकल्स बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के 16 मॉडल्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम की पेशकश की जाती है। मारूति ने बताया कि उसकी NEXA रिटेल चेन के कस्टमर्स हाई-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को अधिक पसंद करते हैं। कंपनी की ऑटोमैटिक कारों की सेल्स में इसकी लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

मारूति के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम्स में ऑटो गियर शिफ्ट (AGS), 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT), एडवांस्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रॉनिक-कंटीन्युअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (e-CVT) शामिल हैं। कंपनी की  Alto K-10, S-Presso, Celerio, WagonR, Ignis, Swift, Dzire, Baleno और Fronx में 5-स्पीड AGS गियरबॉक्स की पेशकश की जाती है। इसके अलावा Jimny और Ciaz में 4-स्पीड AT और Ertiga, Grand Vitara, Fronx, Brezza और XL6 में 6-स्पीड AT पैडल शिफ्टर्स के साथ उपलब्ध है। Grand Vitara और Invicto में e-CVT का विकल्प है। 
Advertisement

कंपनी ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी ने 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मारूति के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

कस्टमर्स से Grand Vitara और Brezza को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है। इसके Fronx और Jimny जैसे मॉडल्स की भी मजबूत डिमांड है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में की गई है। यह पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में  की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह पहली बार है कि जब मारूति ने एक वित्त वर्ष के छह महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कियाहै। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। कंपनी ने सितंबर में 22,511 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,403 यूनिट्स का था। मारूति की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire ने लॉन्च के 15 वर्षों में 25 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.