सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलेगी Maruti Jimny का इलेक्ट्रिक वर्जन!

SUV रेंडर में देखा जा सकता है कि फ्रंट बंपर को दोबारा से प्रोफाइल किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • रेंडर में देखा जा सकता है कि फ्रंट बंपर को दोबारा से प्रोफाइल किया गया है
  • इसकी रेंज 300 से 400 किलोमीटर तक हो सकती है, ऐसा कहा गया है
  • Maruti Jimny का डिजिटल रेंडर SRK Designs ने तैयार किया है

फ्रंट में कंपनी के लोगो को पांच स्लेट वाली ग्रिल की बजाए क्लॉज ऑफ ग्रिल में सेंटर में फिट किया गया है। 

Photo Credit: YouTube Screenshot/SRK Designs

Suzuki Jimny उन एसयूवी में शामिल है जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। साइज में कॉम्पेक्ट दिखने वाली ये SUV ऑफ रोड के लिए एक दमदार व्हीकल है। भारत में इस एसयूवी का इंतजार है लेकिन यह कब आएगी, इसके बारे में पुख्ता रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस बीच, Suzuki Jimny का इलेक्ट्रिव वर्जन भी सामने आ गया है। 

आप हैरान न हों, Suzuki Jimny का इलेक्ट्रिक वर्जन ऑन रोड सामने नहीं आया है बल्कि, सोशल मीडिया पर इसका एक रेंडर सामने आया है। डिजाइनर्स ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को दिमागी कल्पना और कम्प्यूटर कौशल से तैयार किया है। Suzuki Jimny का डिजिटल रेंडर SRK Designs ने तैयार किया है जिसमें फोर व्हीलर को शानदार लुक दिया गया है। इसका एक वीडियो यू-ट्यूब पर भी शेयर किया गया है। वीडियो में देखकर पता चलता है कि इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए एसयूवी की बॉडी में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इस रेंडर में केवल इसकी फ्रंट साइड दिखाई पड़ती है। 

Suzuki Jimny Electric SUV के रेंडर को देखकर पता चलता है कि इसमें जुड़वां एलईडी बार दिए गए हैं। जबकि परंपरागत रूप से ये सर्कुलर रेट्रो शेप के हैलोजन लैम्प होते हैं। फ्रंट में कंपनी के लोगो को पांच स्लेट वाली ग्रिल की बजाए क्लॉज ऑफ ग्रिल में सेंटर में फिट किया गया है। 

SUV रेंडर में देखा जा सकता है कि फ्रंट बंपर को दोबारा से प्रोफाइल किया गया है। इसमें रिडिजाइन की गई स्किड प्लेट और वर्टीकल एलईडी एलीमेंट बम्पर की दोनों साइडों में दिए गए हैं। गाड़ी की साइड प्रोफाइल 3 डोर वाले इंटरनेशनल मॉडल के जैसी ही दिखती है, जिसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च दी गई है। डिजाइनर्स ने इसमें एलॉय व्हील दिए हैं और इनके डिजाइन से देखने में यह काफी प्रीमियम लगती है। गाड़ी की रूफ को फ्लैट रखा गया है और विंग मिरर को ग्रे कलर दिया गया है जो ऑवरऑल स्टाइल से थोड़े हटकर दिखते हैं। 
Advertisement

इसकी रेंज 300 से 400 किलोमीटर तक हो सकती है, ऐसा कहा गया है। भले ही रेंडर ने इसके फैंस के मन में कौतूहल पैदा कर दिया है लेकिन जापानी कंपनी अभी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने का कोई संकेत नहीं दे रही है। अगर यह एसयूवी इलेक्ट्रिक वर्जन में आती है तो इसका मुकाबला कोई और इलेक्ट्रिक कार नहीं कर पाएगी। बशर्तें, महिंद्रा Thar Electric को लॉन्च न करे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.