राशन कार्ड में 'दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिखे जाने पर अधिकारी पर 'भौंकने' लगा शख्स! वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत ने कई बार अधिकारियों से इस बारे में गुहार लगाई कि उसके नाम में से गलती से लिखा गया 'कुत्ता' शब्द हटा दिया जाए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 21:16 IST
ख़ास बातें
  • दस्तावेज में दत्ता की जगह सरनेम में लिख दिया था 'कुत्ता'
  • शख्स ने लगाई थी कई बार गलती ठीक करने की गुहार
  • सुनवाई नहीं होने पर उठाया यह कदम

दस्तावेज लेकर अधिकारी की गाड़ी के सामने कुत्ते की तरह भौंकने लगा शख्स

कहते हैं कि घी जब सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करनी पड़ती है। एक शख्स ने अपना काम बनवाने के लिए कुछ ऐसा ही तरीका आजमाया। मामला पश्चिम बंगाल से है जहां एक शख्स के साथ अजीब-ओ-गरीब घटना हुई। शख्स ने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया था। उसका नाम श्रीकांत दत्ता लिखा जाना था। लेकिन अधिकारियों ने गलती से वहां श्रीकांत 'दत्ता' की जगह श्रीकांत 'कुत्ता' लिख दिया। शख्स ने बहुत कोशिश की इसको ठीक करवाने की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर में उसे वही करना पड़ा, जो उसके नाम में लिखा गया था। आप भी जानकर हैरान होंगे कि शख्स की गाड़ी के सामने जाकर भौं-भौं कर भोकने लगा। यानि कि कुत्ते की आवाज निकालने लगा। 

पश्चिम बंगाल से श्रीकांत दत्ता ने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया था। अधिकारियों ने पहले तो उसका नाम श्रीकांत दत्ता की जगह श्रीकांत मंडल कर दिया। फिर जब वो इसे बदलवाने गया तो उसका उपनाम फिर से बदल दिया गया। लेकिन इस बार 'दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिख दिया गया। श्रीकांत के साथ 'कुत्ता' लग जाना शख्स को बहुत अपमानजनक लगा, जो कि स्वाभाविक है। किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी सबसे बड़ी पहचान होती है, ऐसे में नाम के साथ गलती कोई कैसे बर्दाश्त करे। इस शख्स ने भी इसे ठीक करवाने की ठान ली। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत ने कई बार अधिकारियों से इस बारे में गुहार लगाई कि उसके नाम में से गलती से लिखा गया 'कुत्ता' शब्द हटा दिया जाए। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिर आखिर में शख्स भरे रोड पर अधिकारी की गाड़ी के सामने ही आ गया। बीच सड़क में गाड़ी को रुकवाकर वह दस्तावेज अधिकारी को दिखाते हुए भौं-भौं कर भोंकने लगा। इस पर राह से आने जाने वाले भी हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है! शख्स का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

शख्स को गाड़ी के सामने ऐसी अजीब हरकत करते देख अधिकारी भी दंग रह गए। जब उन्होंने दस्तावेज देखा तो मामला उनकी समझ में आया। अब श्रीकांत को दस्तावेज में हुई गलती को ठीक करने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन शख्स का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक श्रीकांत बांकुड़ा-2 प्रखंड के बीकना पंचायत के रहने वाले हैं। बतौर मीडिया रिपोर्ट्स, श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने बार बार इस गलती को सुधरवाने के लिए अर्जी दी, लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनको यह रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति के लिए सामाजिक अपमान के दायरे में आता है। इस गलती पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  4. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  9. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.