ChatGPT को बनाएं फोन का सिक्योरिटी गार्ड! चुटकी में पता लगाएगा स्कैम, जानें हिडन फीचर

Malwarebytes मालवेयर का पता लगाने और उसे हटाने के लिए सबसे भरोसेमंद सॉफ्टवेयर माना जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2026 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Malwarebytes इंफेक्टेड डिवाइसेज को क्लीन करने का काम करता है
  • ChatGPT चैट विंडो में भी यह ऐप उपलब्ध है।
  • इस्तेमाल करने के लिए आपको ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करना जरूरी होता है।

Malwarebytes इंफेक्टेड डिवाइसेज को क्लीन करने और यूजर्स को संभावित स्पैम से अलर्ट करने के लिए सबसे भरोसेमंद सोर्स माना जाता है, यह ChatGPT में भी आता है।

ChatGPT इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह दुनिया के सबसे पॉपुलर AI चैटबॉट में शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चैटजीपीटी में एक कमाल का फीचर छुपा हुआ है! जी हां, ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है, बशर्तें कि आपको इसका इस्तेमाल करने के बारे में पता हो। इस ऐप के माध्यम से आप चुटकी में आपके डिवाइस को स्कैन कर सकते हैं और किसी भी संदिग्ध मैसेज या स्पैम गतिविधि का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा है यह फीचर और कैसे करता है काम। 

ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है। यह फीचर Malwarebytes के नाम से आता है। आपको बता दें कि Malwarebytes मालवेयर का पता लगाने और उसे हटाने के लिए सबसे भरोसेमंद सॉफ्टवेयर माना जाता है। अच्छी खबर यह है कि अब यह ऐप आपको ChatGPT में भी मिलता है। Malwarebytes इंफेक्टेड डिवाइसेज को क्लीन करने और यूजर्स को संभावित स्पैम से अलर्ट करने के लिए सबसे भरोसेमंद सोर्स माना जाता है जो कि करीबन 20 साल पुराना है। ChatGPT चैट विंडो में भी यह ऐप उपलब्ध है जिससे आप अपने डिवाइस को चुटकी में स्कैन कर सकते हैं। 

ChatGPT में Malwarebytes को आदेश दे सकते हैं कि वह चेक करे कि आपको जो ईमेल, DM, फोन नम्बर, लिंक आदि जो भी प्राप्त हुआ है, कहीं वो स्कैम या स्पैम का हिस्सा तो नहीं! यह स्कैन आप सीधे ChatGPT चैट विंडो से कर सकते हैं। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आप इस फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ChatGPT में कैसे करें Malwarebytes स्कैन

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करना जरूरी होता है। सुनिश्चित करें कि आप अकाउंट में लॉगिन हों। 
  • अब Settings में जाएं और Apps पर टैप करें। 
  • यहां पर ऐप स्टोर में Malwarebytes को सर्च करें। 
  • ऐप मिल जाने पर Connect पर क्लिक करें और इंटीग्रेट करें। 
  • इंटीग्रेट होने पर आप स्कैम और लिंक चेक रन कर सकते हैं। 

कैसे रन करें स्कैन

पहला तरीका- @malwarebytes लिख कर आप अपनी इच्छा अनुसार इसे निर्देश दे सकते हैं। उदाहरण के लिए- @malwarebytes is this email a scam?
दूसरा तरीका- Malwarebytes, is this a scam? लिखें और इसके बाद संदिग्ध टेक्स्ट, लिंक या फोन नम्बर इसके सामने पेस्ट कर दें। 
तीसरा तरीका- (+ बटन) पर क्लिक करें। फिर ड्रॉप-डाउन मेन्यु से Malwarebytes को सिलेक्ट करें और स्कैन रन करें। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.