15 अगस्‍त को महिंद्रा पेश करेगी 5 नई इलेक्ट्रिक SUV, देखें टीजर वीडियो

इन्‍हें यूके में अनवील किया जाएगा। महिंद्रा ने इसे वर्ल्‍ड प्रीमियर कहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 19:04 IST
ख़ास बातें
  • बीते दिनों महिंद्रा ने नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया था
  • उसे ब्रिटिश इंटरनेशनल से भी निवेश मिला है
  • दोनों कंपनियां एकसाथ इस सेगमेंट को मजबूूत बनाने पर काम करेंगी

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट में कॉम्पिटिशन मजबूत करने के इरादे से आ रही महिंद्रा ने इससे पहले भी कई टीजर रिलीज किए थे।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में महिंद्रा (Mahindra) नई शुरुआत करने जा रही है। टीजर वीडियो के जरिए कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह इस 15 अगस्त को 5 नए इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिवील करेगी। लेटेस्‍ट टीजर में कंपनी ने बताया है कि वह अपनी बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज में 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। इन्‍हें यूके में अनवील किया जाएगा। यानी कंपनी ग्‍लोबल मार्केट को ध्‍यान में रखकर आगे बढ़ रही है। महिंद्रा ने इसे वर्ल्‍ड प्रीमियर कहा है। माना जा रहा है कि कंपनी कूप (Coupe) एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक मिड-साइज एसयूवी समेत 5 अलग-अलग स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट में कॉम्पिटिशन मजबूत करने के इरादे से आ रही महिंद्रा ने इससे पहले भी कई टीजर रिलीज किए थे। 

5 मॉडलों में से चार ग्राउंड अप इलेक्ट्रिक व्‍हीकल होंगे। वहीं एक मॉडल XUV400 होने की उम्मीद है, जिसे 2022 के अंत तक लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने एक नई कूप एसयूवी भी शोकेस की है जिसे महिंद्रा XUV900 इलेक्ट्रिक एसयूवी कूप कहा जा सकता है। कंपनी एक इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV को भी शोकेस कर सकती है, जो XUV700 के आकार की होगी।
Advertisement



बीते दिनों महिंद्रा के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर अनीश शाह ने एक प्रेस ब्रीफ‍िंग के दौरान कहा था कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में लीड करेंगे। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक निवेश नहीं है। यह एक शुरुआत है। आगे बढ़ने पर हम ज्‍यादा वैल्‍यूएशन पर और इन्‍वेस्‍टर्स को भी लाएंगे। मुंबई बेस्‍ड यह कंपनी कई पॉपुलर गाड़‍ियों जैसे- स्कॉर्पियो और थार की बिक्री करती है और अब देश के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट में दबदबे का लक्ष्‍य बना रही है।
Advertisement

महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है। कंपनी को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) से 1,925 करोड़ रुपये का निवेश भी मिल चुका है। दोनों कंपनियां एकसाथ इस सेगमेंट में खुद को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। इस पार्टनरशिप के तहत बीआईआई 70,070 करोड़ रुपये तक की वैल्यूएशन पर पैसा निवेश करेगी। यह पैसा कम्पलसरी कनवर्टेबल इंस्ट्रूमेंट्स के रूप में निवेश किया जाएगा। इससे बीआईआई को महिंद्रा की नई ईवी कंपनी में 2.75 फीसदी से 4.76 फीसदी के बीच हिस्सेदारी मिल जाएगी।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.