Mahindra ने शुरू की XUV 3X0 की बुकिंग्स, 26 मई से होगी डिलीवरी

इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2024 22:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि इसकी डिलीवरी 26 मई से की जाएगी
  • इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं
  • महिंद्रा ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है

यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के विकल्प में उपलब्ध है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra&Mahindra ने XUV 3XO के लिए बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी है। हाल ही में लॉन्च की गई यह सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 का अपडेटेड वर्जन है। कंपनी ने बताया है कि इसकी डिलीवरी 26 मई से की जाएगी। इसका प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच है। 

यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के विकल्प में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये देकर महिंद्रा की डीलरशिप्स और कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। 
Advertisement

XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। 

महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड घटा है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.