2.5 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही हैं Mahindra की यह कारें, जानें किस गाड़ी पर कितनी छूट

यह ऑफर 31 अक्टूबर तक है। शहर दर शहर कीमतों में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर 31 अक्टूबर तक है
  • स्‍कॉर्पियो, क्‍लासिक एक्‍सयूवी300 और बोलेरो पर मिल रही छूट
  • हर वैरिएंट पर डिस्‍काउंंट अलग-अलग है

महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1 लाख 75 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट दे रही है।

फेस्टिव सीजन चल रहा है और तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट्स पर छूट ऑफर कर रही हैं। ज्‍यादातर सुर्खियां स्‍मार्टफोन्‍स, ईयरबड्स और स्‍मार्ट टीवी बटोरते हैं। कारों पर जल्‍दी ध्‍यान नहीं जाता। इस फेस्टिव सीजन अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो महिंद्रा (Mahindra) की कुछ गाड़‍ियों पर नजर दौड़ा सकते हैं। कंपनी ने उसकी 2022 Scorpio Classic, XUV300, Bolero, Alturas G4 और Marazzo पर 2.5 लाख रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया है। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक है। आइए जानते हैं कंपनी किस गाड़ी पर कितनी छूट ऑफर कर रही हैं।  


महिंद्रा Alturas G4
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, Alturas G4 पर महिंद्रा सबसे ज्‍यादा 2 लाख 56 हजार रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 2.20 लाख रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 20 हजार रुपये की एक्सेसरीज, 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट और 5 हजार रुपये के एक्सचेंज भी लिया जा सकता है। यहां ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि शहर के हिसाब से कीमतों में बदलाव मुमकिन है। 


महिंद्रा एक्‍सयूवी300 (Mahindra XUV300)
Mahindra XUV300 के पेट्रोल वर्जन में 68 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। XUV300 W8 Option वेरिएंट पर 22,500 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि W8 वेरिएंट पर 29 हजार रुपये की छूट है। वहीं, W6 AMT SR वेरिएंट पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट है। इसके अलावा, महिंद्रा XUV300 पेट्रोल पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट और 10 हजार रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। 
Advertisement

कंपनी इस गाड़ी के डीजल वैरिएंट पर भी छूट दे रही है। XUV300 के डीजल वैरिएंट में 62 हजार रुपये की छूट है। W8 Option वैरिएंट में 23 हजार रुपये की छूट मिल रही है। W8 वैरिएंट में 10 हजार रुपये की छूट है। W6 AMT SR वैरिएंट पर 3,100 रुपये की छूट है। इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट और एक्‍सेसरीज की पेशकश की जा रही है। 

2022 महिंद्रा स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक (Mahindra Scorpio Classic)
Advertisement
महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1 लाख 75 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट दे रही है। इस कार पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, इतने का ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार की एक्‍सेसरीज दी जा रही हैं। 


Advertisement
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)
महिंद्रा बोलेरो के सभी वेरिएंट्स पर कंपनी 6,500 रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 4 हजार रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 8,500 रुपये की एक्सेसरीज दे रही है। 10 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.