Mahindra की Scorpio-N हुई महंगी, जानें नया प्राइस

Scorpio-N को पांच वेरिएंट्स - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध कराया गया है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष में यह तीसरी बार है कि जब इसके प्राइस में बढ़ोतरी हुई है
  • इसके शुरुआती प्राइस को 21,000 रुपये बढ़ाया गया है
  • यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है

यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने अपनी SUV Scorpio-N का प्राइस एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस वर्ष में यह तीसरी बार है कि जब इसके प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के लिए Scorpio सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। इसके शुरुआती प्राइस को 21,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसके एंट्री लेवल मैनुअल ट्रांसमिशन Z2 पेट्रोल वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 13.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। 

Scorpio-N को पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध कराया गया है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। इसके एंट्री लेवल मैनुअल ट्रांसमिशन डीजल वेरिएंट Z2 का प्राइस 13.76 लाख रुपये का होगा। इसके टॉप डीजल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसिशन के साथ   Z8L 4WD का प्राइस 2,000 रुपये बढ़कर 24.53 लाख रुपये हो गया है। Scorpio-N के सिक्स सीटर टॉप पेट्रोल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ  Z8L को 21.78 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। 

यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 197 bhp की अधिकतम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर 1.25 लाख रुपये के भारी डिस्काउंट की पेशकश की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। यह डिस्काउंट सितंबर के अंत तक उपलब्ध रहेगा। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से है। यह दो महीनों में दूसरी बार है कि जब महिंद्रा अपने इस एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पर डिस्काउंट दे रही है। यह कैश डिस्काउंट है और इसमें कोई अन्य बेनेफिट शामिल नहीं हैं। 

हालांकि, इसके इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) वाले वेरिएंट्स पर डिस्काउंट नहीं है। XUV400 के दो वेरिएंट्स -  EC और EL हैं। कंपनी जल्द ही इसका एक नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। XUV400 को सितंबर में इस डिस्काउंट के साथ 15 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। पिछले महीने कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Manufacturing, Engine, Sales, Demand, Variants, Scorpio, Petrol, SUV, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  6. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  7. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  8. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  9. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  10. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.