Mahindra की स्कॉर्पियो, XUV700 की भारी डिमांड, 2 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स पेंडिंग

महिंद्रा ने पहली तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्कॉर्पियो और स्कार्पियो क्लासिक के लिए 1.17 लाख से अधिक बुकिंग हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 17:05 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अप्रैल से जुलाई से बीच एक लाख से अधिक SUV की डिलीवरी की है
  • महिंद्रा के पास XUV700 के लिए 77,000 से अधिक बुकिंग हैं
  • इसकी स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए सबसे अधिक ऑर्डर्स हैं

कंपनी ने जुलाई में देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने बताया है कि उसकी SUV की रेंज के लिए 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। कंपनी ने अप्रैल से जुलाई से बीच एक लाख से अधिक SUV की डिलीवरी की है। इसके स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए सबसे अधिक ऑर्डर्स हैं। इसके बाद XUV700 है। 

कंपनी ने कहा है कि वह लगभग पूरी कैपेसिटी पर मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। महिंद्रा ने पहली तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्कॉर्पियो और स्कार्पियो क्लासिक के लिए सबसे अधिक 1.17 लाख से अधिक बुकिंग हैं। कंपनी इन SUV की प्रत्येक महीने लगभग 14,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। महिंद्रा के पास XUV700 के लिए 77,000 से अधिक बुकिंग हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा। पेंडिंग ऑर्डर्स के लिहाज से Mahindra Thar तीसरे स्थान पर है। कंपनी के पास इसके लिए 68,000 से अधिक बुकिंग हैं। इसके सबसे कम प्राइस वाले RWD वेरिएंट के लिए 15 महीने तक इंतजार करना होगा। 
Advertisement

महिंद्रा ने जुलाई में देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल की है। पिछले महीने कंपनी की SUV की सेल्स 30 प्रतिशत बढ़कर 36,205 यूनिट्स की रही। कंपनी ने जुलाई में एक्सपोर्ट सहित कुल 66,124 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी ऑटोमोटिव डिविजन के प्रेसिडेंट, Veejay Nakra ने बताया था, "यह हमारे लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला महीना रहा है। हम एक महीने में 36,205 यूनिट्स की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल्स कर उत्साहित हैं।" महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 ने लॉन्च के 20 महीनों के अंदर एक लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल कर ली है। इसके अलावा स्कॉर्पियो की लॉन्च के बाद से एक महीने में सबसे अधिक सेल्स हुई है। 

इसका कहना है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वह सेमीकंडक्टर्स और अन्य पार्ट्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। हाल ही में महिंद्रा ने अपने नए पिकअप ट्रक का टीजर दिया था। इसे जल्द ही दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया जाना है। इस वर्ष की शुरुआत में Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.