इलेक्ट्रिक कार पर इस राज्य में मिल रहा 2.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट, ऑफर मार्च तक

Tata Nexon EV कार को XM, XZ+ और XZ+ Lux वेरिएंट्स में पेश किया गया है। XM की एक्स शोरूम कीमत 13.99 रुपये, XZ+ की 15.39 लाख और XZ+ Lux की कीमत 16.39 लाख रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon EV और Tigor EV पर मिलने वाले ऑफर को मार्च तक बढ़ाया गया
  • 2.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट पर मिलेगी कार
  • FAME II पॉलिसी के तहत नहीं लिया जाएगा टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज

Tata Tigor EV की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है

पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles in India) के चुनिंदा वेरिएंट्स पर अर्ली-बर्ड बेनिफिट्स (early bird benefits) की घोषणा की थी, जिसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2021 थी। अब, सरकार ने इस अवधि को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है। यूं तो अब भारत में इलेक्ट्रिक कार (electric cars in India) या इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (electric two-wheelers in India) को खरीदने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन फिर भी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और उचित सब्सिडी की कमी लोगों को इस दिशा में बढ़ने से पीछे खींच रहे हैं। यहां महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह अर्ली बर्ड बेनिफिट्स ऑफर कई लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदने में मददगार साबित हो सकता है।

जुलाई 2021 में, सरकार ने ईवी (EV) की खरीद पर 2.5 लाख रुपये (1.5 लाख रुपये की सब्सिडी और 1 लाख रुपये का अर्ली बर्ड इंसेंटिव) की छूट की घोषणा की थी। अब लोग इसका फायदा 31 मार्च, 2022 तक उठा सकते हैं।
Advertisement

Autocar India की रिपोर्ट कहती है कि महाराष्ट्र सरकार की यह स्कीम वर्तमान में केवल दो मॉडल्स में लागू है, जिनमें Tata Nexon EV और Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। इसके पीछे का कारण इनमें मौजूद बैटरी पैक है। सरकार की यह सब्सिडी केवल उन मॉडल्स के लिए है, जिनकी बैटरी क्षमता 30kWh या उससे कम है। बता दें, Nexon इलेक्ट्रिक कार में 30.2KWh क्षमता और Tigor इलेक्ट्रिक कार में 26kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है।

सब्सिडी पाने वाले इन इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर को टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस की छूट भी मिलेगी। हालांकि, Hyundai Kona Electric और MG ZS EV को इस अर्ली बर्ड बेनिफिट्स ऑफर से बाहर रखा गया है, क्योंकि ये केंद्र सरकार की FAME II पॉलिसी के अंतर्गत नहीं आते हैं। इस पॉलिसी के अनुसार, कार की कीमत 15 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Advertisement

Tata Nexon EV कार को XM, XZ+ और XZ+ Lux वेरिएंट्स में पेश किया गया है। XM की एक्स शोरूम कीमत 13.99 रुपये, XZ+ की 15.39 लाख और XZ+ Lux की कीमत 16.39 लाख रुपये है।
Advertisement

वहीं, Tata Tigor EV की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि बेस XE trim की कीमत है। XM trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये है। जबकि XZ+ trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.99 लाख रुपये है। जो ग्राहक डुअल-टोन कलर ऑप्शन में कार खरीदने के इच्छुक हैं, उन्हें XZ+ Dual Tone वेरिएंट 13.14 एक्स-शोरूम रेट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.