सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चलने वाली Made in India इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

कंपनी का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक साइकल फुल चार्ज में 100 किलोमीटर चल सकती है। साइकल डुअल वेंटिलेटिड डिस्क ब्रेक से लैस आती है, जिसकी बदौलत तेज़ रफ्तार को कम करना आसान और तेज़ हो जाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 13:08 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई स्थित ई-मोबिलिटी कंपनी Nexzu ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकल
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 100KM की रेंज देगी
  • डुअल डिस्क ब्रेक और 26 इंच टायर के साथ आती है Roadlark

Nexzu ने Roadlark इलेक्ट्रिक साइकल को 42,000 रुपये में लॉन्च किया है

भारत की ई-मोबिलिटी कंपनी Nexzu Mobility ने मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकल Roadlark लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक साइकल (Electric Cycle) की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्ग रेंज है। नेक्सज़ू का दावा है कि रोडलार्क सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चल सकती है। इसके अलावा इसमें कोल्ड रोल्ड स्टील फ्रेम मिलता है और इसकी बैटरी को भी आसानी से निकाला और बदला जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकल (Made in India Electric Cycle) में डुअल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

मुंबई स्थित ई-मोबिलिटी ब्रांड ​​Nexzu ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए नई लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक साइकल Roadlark के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी ने रोडलार्क को भारत में 42,000 रुपये कीमत में लॉन्च किया है और कंपनी इस बाइक को ऑफलाइन के साथ-साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी बेच रही है।
Advertisement
 

खासियतों की बात करें, तो Roadlark में 250W 36V की BLDC मोटर दी गई है, जिसकी बदौलत यह साइकल अधिकतम 25Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है। साइकल के लिहाज से इतना काफी प्रतीत होता है। इसके अलावा, इसमें 8.7Ah क्षमता की रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे फुल चार्ज होने में 3 से 4 ङंचे कंपनी ने इस साइकल में दो मोड दिए हैं। Pedelec मोड में साइकल 100 किलोमीटर की रेंज देती है और एक Throttle मोड है, जो परफॉर्मेंस के लिए है और इस मोड में 75 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस बैटरी को घरेलू सॉकेट के जरिए घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

सुरक्षा की बात करें, तो साइकल डुअल वेंटिलेटिड डिस्क ब्रेक से लैस आती है, जिसकी बदौलत तेज़ रफ्तार को कम करना तेज़ हो जाता है। साइकल का फ्रेम कोल्ड रोल्ड स्टील फ्रेम से बना है। इसमें 26 इंच के कॉटन ट्यूब टायर मिलते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.