WWDC 2023 में macOS Sonoma और iPadOS 17 हुए पेश, जानें क्या होगा खास और कैसे हैं बदलाव

iPadOS में पहली बार कस्टमाइज्ड लॉक स्क्रीन सपोर्ट मिल रहा है। यह फीचर ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आईफोन यूजर्स अपनी iOS 16 की लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2023 02:04 IST
ख़ास बातें
  • iPadOS में पहली बार कस्टमाइज्ड लॉक स्क्रीन सपोर्ट मिल रहा है।
  • एप्पल ने iPadOS 17 में हेल्थ ऐप का सपोर्ट भी शामिल किया है।
  • नए macOS Sonoma अपडेट में स्क्रीनसेवर्स के लिए सपोर्ट दिया गया है।

iPadOS में पहली बार कस्टमाइज्ड लॉक स्क्रीन सपोर्ट मिल रहा है।

Photo Credit: Apple

WWDC 2023 में नए iPadOS 17 और macOS Sonoma अपडेट्स को पेश कर दिया गया है। एप्पल ने iOS 17 के साथ आईपैड और आईमैक के लिए अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की घोषणा की है। iPadOS 17 प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ, क्रिएटिविटी और मल्टीटास्किंग के नए फीचर्स भी लेकर आया है। एप्पल आईपैड पर यूजर्स लॉक स्क्रीन को पर्सनलाइज भी कर सकेंगे। इसी के साथ, इसमें इंटरैक्टिव विजेट्स, नई नोट्स ऐप भी शामिल है। मैकओएस सोनोमा को भी होम स्क्रीन पर विजेट्स का सपोर्ट मिल रहा है। 

एप्पल का नया iPadOS 17 और macOS Sonoma इस साल के आखिर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। आइए iPadOS 17, macOS Sonoma के उन फीचर्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें WWDC 2023 में पेश किया गया है। 


iPadOS 17 के फीचर्स 


iPadOS में पहली बार कस्टमाइज्ड लॉक स्क्रीन सपोर्ट मिल रहा है। यह फीचर ठीक वैसे ही काम करता है जैसे आईफोन यूजर्स अपनी iOS 16 की लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करते हैं। यूजर्स अपने आईपैड की लॉक स्क्रीन को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं, कस्टम वॉलपेपर सेट करने के साथ फॉन्ट को एडजस्ट कर और फोकस मोड सेट कर सकते हैं। 

एक अन्य फीचर, लाइव एक्टिविटीज है जो कि अब iPadOS 17 के साथ iPad पर आ रहा है। इसके अलावा Apple iPadOS 17 में इंटरएक्टिव विजेट्स के लिए सपोर्ट भी शामिल किया जा रहा है। यूजर्स लाइट ऑन करने, म्यूजिक प्ले करना या मार्क कर पाएंगे।

नोट्स ऐप में एक नया PDF एक्सपीरियंस भी मिल रहा है। iPadOS 17 यूजर्स को पीडीएफ में कॉन्टैक्ट से नाम, एड्रेस और ईमेल जैसी जानकारी तुरंत शामिल करने की सुविधा देगा। Apple ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि "iPadOS 17 में, पीडीएफ पूरी विड्थ (चौड़ाई) में नजर आते हैं, जिससे पेज के जरिए फ्लिप करना आसान हो जाता है, एक क्विक कमेंट या सीधे Apple पेंसिल के साथ डॉक्यूमेंट्स में स्केच करना आसान हो जाता है। यूजर्स अब अपने नोट में पीडीएफ और स्कैन हुए डॉक्यूमेंट्स को रिव्यू और मार्क अप कर सकते हैं। वहीं लाइव सपोर्ट के साथ अपडेट रियल टाइम में नजर आता है, जब यूजर्स दूसरों के साथ एक नोट शेयर कर रहे होते हैं।"
Advertisement

एप्पल ने iPadOS 17 में हेल्थ ऐप का सपोर्ट भी शामिल किया है। यूजर्स बिना फोन के भी अपना हेल्थ डाटा चेक कर पाएंगे, क्योंकि आईफोन के हेल्थ ऐप का डाटा पहले से ही आईक्लाउड पर स्टोर है। आईपैड के लिए हेल्थ ऐप को बड़े डिस्प्ले के हिसाब से डिजाइन और ऑप्टिमाइज किया गया है। 

स्टेज मैनेजर में सुधार किए गए हैं जो विंडो के साइज और पॉजिशन में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा। फ्रीफॉर्म ऐप नए ड्राइंग टूल्स, होवर के लिए सपोर्ट, टिल्ट और स्नैप टू शेप की पेशकश करेगा। इसमें किसी भी ऑब्जेक्ट में कनेक्शन लाइन और नई शेप जोड़ने की सुविधा भी होगी।
Advertisement

iPadOS 17 डेवलपर्स के लिए आज से उपलब्ध होगा और इस साल के आखिर तक एलिजिबल आईपैड यूजर्स के लिए इसे रिलीज कर दिया जाएगा।  


Advertisement
macOS Sonoma के फीचर्स 


नए macOS Sonoma अपडेट में स्क्रीनसेवर्स के लिए सपोर्ट दिया गया है। ये स्क्रीनसेवर दुनियाभर की लोकेशंस के स्लो-मोशन वीडियोज को सपोर्ट करेंगे। यह यूजर्स को डेस्कटॉप स्क्रीन पर इंटरैक्टिव विजेट्स भी शामिल करने की अनुमति देगा। यूजर्स जब ऐप में काम कर रहे होंगे तो यह वॉलपेपर के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएगा। फीचर एप्पल के कंटीन्यूटी फीचर का भी इस्तेमाल करने का मौका देता है, इससे यूजर्स आईफोन विजेट्स को मैक ओएस में यूज कर पाएंगे।  

एप्पल ने पहली बार macOS में नया गेम मोड भी एड किया है। ऐसा दावा है कि गेम मोड ऑप्टिमाइज्ड गेमिंग एक्सपीरियंस डिलीवर करने के साथ-साथ बेहतर फ्रेम रेट्स भी ऑफर करेगा। अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए वो सुनिश्चित करेगा कि गेम खेलते समय CPU और GPU उसे ही वरीयता दे रहे हों। ऐसा दावा है कि गेम मोड मैक पर पहले से उपलब्ध और आने वाले सभी गेम्स के साथ कम्पैटिबल होगा।
Advertisement

जो लोग वर्चुअली मीटिंग्स करते हैं उनके लिए एप्पल ने एनहांस्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर्स पेश किए गए हैं। इन फीचर्स के साथ कंपनी का दावा है कि यूजर्स किसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के साथ बेहतर तरीके से अपना काम प्रेजेंट और शेयर कर पाएंगे। इसमें नया प्रेजेंटर ओवरले वीडियो इफेक्ट है जो यूजर को शेयर हो रहे कंटेंट के टॉप पर दिखता है। इसी के साथ सफारी, सीरी, मैसेजेज, रिमाइंडर्स आदि को भी अपडेट मिले हैं।  एप्पल ने यह कंफर्म किया है कि macOS Sonoma डेवलपर्स के लिए आज से और एलिजिबल डिवाइसेज के लिए इस साल के आखिर में उपलब्ध हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: macOS Sonoma, iPadOS 17, WWDC 2023

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
  2. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  3. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  4. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.