लग्जरी कार मार्केट में जोरदार डिमांड, BMW की डिलीवरी 51 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी के स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड है। इनमें BMW X7, BMW X3 और BMW X1 शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • देश में लग्जरी कार का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है
  • BMW की i7 सबसे अधिक बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है
  • हाल ही में लॉन्च की गई BMW iX1 EV की शुरुआती दिन पर ही बिक्री हो गई थी

इस मार्केट में Mercedes-Benz का पहला स्थान है

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW की पहली तिमाही में डिलीवरी 51 प्रतिशत बढ़कर 3,680 यूनिट्स की रही है। इसके अलावा कंपनी ने लगभग 1,810 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। देश में लग्जरी कार का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, यह चीन और पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम है। BMW ने बताया पिछले वर्ष रिकॉर्ड सेल्स करने के बाद इस वर्ष की शुरुआत अच्छी रही है। 

कंपनी के स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड है। इनमें BMW X7, BMW X3 और BMW X1 शामिल हैं। BMW की भारत में यूनिट के प्रेसिडेंट, Vikram Pawah ने कहा, "लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में हमारा पहला स्थान बरकरार है। हमारे प्रमुख मॉडल्स अपने सेगमेंट में सबसे आगे हैं। कंपनी की कुछ नए लॉन्च करने की योजना है।" लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी के पास BMW i7, BMW iX, BMW i4, BMW iX1 और MINI SE जैसे मॉडल्स हैं। BMW की i7 सबसे अधिक बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। 

कुछ अन्य लग्जरी कार कंपनियां भी इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में हैं। इस मार्केट में Mercedes-Benz का पहला स्थान है। इसके अलावा Audi भी इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। देश में BMW Group के पोर्टफोलियो में BMW, MINI और BMW Motorrad ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में लॉन्च की गई BMW iX1 EV की शुरुआती दिन पर ही बिक्री हो गई थी। पिछले वर्ष कंपनी ने बताया था कि पहली बार प्रीमियम कारें खरीदने वाले बड़ी संख्या में कस्टमर्स BMW को चुन रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा कस्टमर्स भी अतिरिक्त परचेज कर रहे हैं। 

पिछले वर्ष BMW ने नई MINI Charged Edition को लॉन्च किया था। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक MINI 3-डोर कूपर SE पर बेस्ड है। इसका प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर देश में लाया जाएगा। इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। MINI Charged Edition को नए चिली रेड कलर और व्हाइट में मल्टी-टोन रूफ फिनिश्ड में लाया गया है। इसमें एस्पेन व्हाइट एक्सटीरियर ट्रिम है और हेडलैम्प और टेललाइट रिंग्स, डोर हैंडल और लोगो इसी कलर में हैं। इसके बोनट और डोर्स पर फ्रोजन रेड स्ट्राइप्स और एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स हैं और बोनट पर एयर इनलेट क्रोम फिनिश में है। इस लिमिटेड एडिशन कार में 17 इंच पावर स्पोक एलॉय व्हील्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.