Chandra Grahan 2024: होली पर 4.39 घंटे लगेगा चंद्रग्रहण, कहां दिखेगा, भारत में सूतक काल, जानें सबकुछ

नासा के अनुसार, चांद पर लगने वाले ग्रहण तीन प्रकार के बताए जाते हैं- पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण, और उपछाया चंद्रग्रहण।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • 2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन लगने वाला है।
  • 25 मार्च को लगने वाला ये चंद्रग्रहण एक पेनुम्बरल चंद्र ग्रहण है।
  • चांद, धरती के पेनुम्बरा यानी उपछाया में से गुजरेगा।

यह चंद्रग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के सभी हिस्सों में दिखेगा

2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन लगने वाला है। चांद इस दिन पृथ्वी की छाया में खो जाएगा। चूंकि होली भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है, इसलिए होली के दिन चांद का ग्रहण और भी खास हो जाता है। 25 मार्च को लगने वाला ये चंद्रग्रहण एक पेनुम्बरल चंद्र ग्रहण है। होली की रात को चांद पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा, जिससे कुछ देर के लिए रात की चांदनी भी अंधेरे की चादर ओढ़ लेगी। आइए आपको बताते हैं कि यह ग्रहण किन क्षेत्रों में दिखेगा, क्या टाइमिंग होगी, और क्या भारत के लोग इसे देख पाएंगे? 

चंद्रग्रहण 2024 का समय 
चंद्रग्रहण खगोल घटनाओं में रुचि रखने वालों के साथ साथ आमजन के लिए भी उत्साह का विषय रहेगा। Space.com के अनुसार, चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 10.24 बजे शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर यह अपने चरम पर पहुंच जाएगा। जबकि 3 बजकर 1 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगा। 

इस दौरान चांद अपने पूरे आकार में होगा। यह 24 मार्च की देर रात को उदय होकर 25 मार्च की सुबह में गति करेगा इसलिए यह धरती के पेनुम्बरा यानी उपछाया में से गुजरेगा। उपछाया पृथ्वी की छाया का हल्का बाहरी भाग होता है। इसी छाया में से चांद गुजरेगा इसलिए नासा के अनुसार इसे पेनुम्बरल ग्रहण कहा गया है। 
Advertisement

क्या भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण 2024?
चंद्रग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के सभी हिस्सों में दिखेगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस में भी यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा। 
Advertisement

होली उत्सव पर ग्रहण का क्या असर होगा? 
भारत में चूंकि होली और ग्रहण एक ही दिन हैं, इसलिए बहुत से लोगों को सूतक काल की चिंता होगी। लेकिन घबराएं नहीं, चूंकि ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां प्रभावी नहीं होगा। मुहुर्त के अनुसार होली सभी रीति-रिवाजों के साथ बिना किसी चिंता के मनाई जाएगी। 
Advertisement

कितने प्रकार के होते हैं चंद्रग्रहण? 
नासा के अनुसार, चांद पर लगने वाले ग्रहण तीन प्रकार के बताए जाते हैं- पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण, और उपछाया चंद्रग्रहण। उपछाया चंद्रग्रहण में चांद धरती की छाया के बहुत हल्के दिखने वाले भाग से गुजरता है, ऐसे में चांद पर ग्रहण इतना हल्का होता है कि यह आसानी से देखा नहीं जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.