Auto Expo 2023: Lexus ने भारत में पेश की RX 350h और RX 500h कार, जानें खासियतें

Lexus RX 500h F-Sport Performance मॉडल 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और एक ई-एक्सल रियर यूनिट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • RX 500h F-Sport Performance अपनी लाइनअप की सबसे पावरफुल कार है
  • Lexus RX 350h लग्जरी हाइब्रिड में 2.5-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन मिलता है
  • Lexus RX 500h F-Sport Performance 6.2 सेकंड में 0–100 Kmph पहुंच सकती है
देश में चल रहे Auto Expo 2023 में ऑटोमोबाइल दिग्गज अपने वाहनों और टेक्नोलॉजी को दिखा रहे हैं, जिनमें से एक Lexus भी है, जिसने आज देश में बिल्कुल नई RX लाइनअप को पेश किया। लेक्सस इंडिया की इस नई लाइनअप में दो पावरट्रेन - RX 350h लग्जरी हाइब्रिड और RX 500h F-Sport Performance शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नई आरएक्स लाइनअप को "Alluring x Verve" डिजाइन कॉन्सेप्ट पर विकसित किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, Lexus RX 350h लग्जरी हाइब्रिड कार है, जिसमें 2.5-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन को हाइब्रिड ट्रांसएक्सल और एक रियर E-Four इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। ये पावरट्रेन साथ मिलकर 247hp की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है। इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल होने वाला ट्रांसमिशन और AWD लेआउट मिलता है। कंपनी का दावा है कि कार 7.9 सेकंड में 0–100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

बात करें, Lexus RX 500h F-Sport Performance की, तो यह मॉडल 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और एक ई-एक्सल रियर यूनिट के साथ आता है। ब्रांड का दावा है कि यह 366hp और 460Nm टॉर्क जनरेट करने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली RX मॉडल है। यह मॉडल 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और 6.2 सेकंड में 0–100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

RX लाइन-अप में लेक्सस सेफ्टी सिस्टम (LSS) 3.0 मिलता है, जिसमें वाहन का पता लगाने के साथ प्री कोलिजन सिस्टम (PCS), सभी स्पीड रेंज के लिए डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट ( एलडीए) आदि शामिल हैं। इसके अलावा, इशमें ऑटो हाई बीम (एएचबी) हेडलैंप भी शामिल है। ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर (बीएसएम) और सेफ एग्जिट असिस्ट टेक्नोलॉजी (एसईए) को भी इसमें शामिल किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.