• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Lexus ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन से उठाया पर्दा, लंबी रेंज से हो सकती है लैस

Lexus ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन से उठाया पर्दा, लंबी रेंज से हो सकती है लैस

पिछले कुछ समय से इस कार के Toyota bZ4X का रिबैज मॉडल माना जा रहा था, लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों से यह साफ हो जाता है कि अपकमिंग कार Lexus के पारंपरिक डिज़ाइन शैली को लेकर आएगी।

Lexus ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन से उठाया पर्दा, लंबी रेंज से हो सकती है लैस

Lexus RZ 450e कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार होगी

ख़ास बातें
  • Lexus RZ 450e काफी हद तक Toyota bZ4X पर आधारित है
  • डुअल-मोटर सेटअप और 71.4kWh क्षमता के बैटरी पैक से हो सकती है लैस
  • लॉन्च के बाद Tesla की इलेक्ट्रिक कारों को देगी टक्कर
विज्ञापन
Lexus RZ 450e इलेक्ट्रिक कार (electric car) का एक नया टीज़र सामने आया है, जिसमें कार का आकर्षक लुक देखने को मिलता है। इस इलेक्ट्रिक कार को कथित तौर पर इस साल पेश किया जाएगा। इससे पहले भी कंपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (upcoming electric cars 2022) कार को टीज़ कर चुकी है। हालांकि, नई तस्वीरें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिज़ाइन को बारीकी से दिखाती हैं। बता दें, Lexus RZ 450e काफी हद तक Toyota bZ4X पर आधारित है, लेकिन नई RZ 450e तस्वीरों में यह bZ4X से ज्यादा फैंसी लगती है।

इस महीने की शुरुआत में Lexus ने अपनी 2021 ग्लोबल सेल्स रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कंपनी ने अपकमिंग Lexus RZ 450e इलेक्ट्रिक कार  प्रोटोटाइप की दो तस्वीरें भी शेयर की। इसमें इस प्रोटोटाइप के डिज़ाइन को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, प्रेस रिलीज़ में कंपनी के अध्यक्ष Koji Sato यह पुष्टि कर चुके हैं कि यह इलेक्ट्रिक कार इस साल वसंत ऋतु (पहली तिमाही) में पेश होने वाली है। 

पिछले कुछ समय से इस कार के Toyota bZ4X का रिबैज मॉडल माना जा रहा था, लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों से यह साफ हो जाता है कि अपकमिंग कार Lexus के पारंपरिक डिज़ाइन शैली को लेकर आएगी। हालांकि कुछ हद तक यह bZ4X की तरह भी दिखाई देती है। नई RZ 450e Lexus की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार होगी, जो लॉन्च के बाद Tesla की इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। 
 
l14jth8g

वर्तमान में कंपनी ने इसके इंटीरियर और इसके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि लॉन्च से पहले कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर लोगों के बीच दिलचस्पी बढ़ाने के लिए समय के साथ कुछ और टीज़र्स जारी करेगी, जिसमें हमें इसके इंटीरियर और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलेगी।

हालांकि, Insideevs की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Lexus RZ 450e इलेक्ट्रिक कार में Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार की तरह ही 160 kW (215 hp) क्षमता से लैस डुअल-मोटर सेटअप मिल सकता है, जो 71.4kWh क्षमता के बैटरी पैक से जुड़ा होगा। इस तरह, हम कार की ड्राइविंग रेंज 530 km के आसपास होने की उम्मीद करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »