• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Lenovo ने लॉन्च किया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 100 इंच साइज में दिखाएगा फुल HD सिनेमा! जानें कीमत

Lenovo ने लॉन्च किया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 100-इंच साइज में दिखाएगा फुल HD सिनेमा! जानें कीमत

Lenovo Xiaoxin 100M की चीन में कीमत 699 युआन (करीब 8,150 रुपये) है। प्रोजेक्टर खरीदने के लिए JD.com पर उपलब्ध है। इसे केवल व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

Lenovo ने लॉन्च किया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 100-इंच साइज में दिखाएगा फुल HD सिनेमा! जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

ख़ास बातें
  • Lenovo Xiaoxin 100M की चीन में कीमत 699 युआन (करीब 8,150 रुपये) है
  • प्रोजेक्टर खरीदने के लिए JD.com पर उपलब्ध है
  • इसमें 230 CVIA लुमेन ब्राइटनेस के साथ 1080P रिजॉल्यूशन मिलता है
विज्ञापन
Lenovo ने Xiaoxin 100M स्मार्ट प्रोजेक्टर को चीन की मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 230 सीवीआईए लुमेन ब्राइटनेस है। कंपनी का कहना है कि क्लीयर और डिटेल्ड पिक्चर के लिए इसमें 1080p रिजॉल्यूशन सपोर्ट है। प्रोजेक्टर HDR 10 और 4K डिकोडिंग सपोर्ट करता है। लेनोवो प्रोजेक्टर 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Android 12 पर बेस्ड ZUI सिस्टम मिलता है। प्रोजेक्टर क्वाड कोर CPU पर काम करता है। यह 2.4 मीटर की दूरी पर 100 इंच साइज का प्रोजेक्शन दे सकता है।

Lenovo Xiaoxin 100M की चीन में कीमत 699 युआन (करीब 8,150 रुपये) है। प्रोजेक्टर खरीदने के लिए JD.com पर उपलब्ध है। इसे केवल व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

Lenovo Xiaoxin 100M के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो स्मार्ट प्रोजेक्टर U-शेप्ड डायनामिक गिम्बल के साथ आता है, जो 210 डिग्री टिल्ट एंगल देता है। इसका वजन 0.8 किलोग्राम है। इसमें मौजूद ToF लेजर मॉड्यूल इंटेलिजेंट ऑटो-फोकस और कीस्टोन करेक्शन की अनुमति देता है, जो मैन्युअल एडजस्टमेंट के बिना क्लीयर और बेहतर तरीके से अलाइन पिक्चर दिखाता है। यह 1.1:1 थ्रो रेशियो के साथ आता है जो छोटे कमरों में भी बड़े प्रोजेक्शन को पॉसिबल बनाता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 2.4 मीटर की दूरी पर 100 इंच का प्रोजेक्शन साइज (16:9 रेशियो में) मिलता है।

इसमें 230 CVIA लुमेन ब्राइटनेस के साथ 1080P रिजॉल्यूशन मिलता है और यह HDR 10 और 4K डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। प्रोजेक्टर में 4-कोर A55 सीपीयू और माली-जी52 जीपीयू मिलता है, जिसे 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 12 पर बेस्ड ZUI-बेस्ड सिस्टम पर चलता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Lenovo Xiaoxin100M में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। यह वायर्ड और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग को भी सपोर्ट करता है। प्रोजेक्टर लो ब्लू लाइट और डिफ्यूज रिफ्लेक्शन के साथ आता है। इसमें HDMI, USB, AC पावर इनपुट और 3.5 mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Xiaoxin 100M, Lenovo Projector
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »