CES 2022 : लेनोवो ने लॉन्‍च किए 12th जेनरेशन ThinkBook लैपटॉप और डेस्‍कटॉप

कंपनी ने ThinkBook 13x Gen 2 और दूसरी Qi आधारित डिवाइसेज को लॉन्‍च करने के लिए ThinkBook वायरलेस मल्टी-डिवाइस चार्जिंग मैट भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,000 रुपये) है
  • ThinkBook 13x Gen 2 की कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 81,600 रुपये) है
  • ThinkBook वायरलेस मल्टी डिवाइस चार्जिंग मैट की कीमत लगभग 14,800 रुपये है

कंपनी ने भारत समेत बाकी देशों के लिए कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।

Photo Credit: Lenovo

दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी शो CES 2022 में लेनोवो (Lenovo) ने अपनी ThinkBook लैपटॉप सीरीज को अपडेट किया है। कंपनी ने नए मॉडल उतारे हैं। इनमें Lenovo ThinkBook Plus Gen 3, ThinkBook 13x Gen 2, ThinkBook 14 Gen 4+ और ThinkBook 16 Gen 4 शामिल हैं। कंपनी ने 'ThinkCentre neo' पोर्टफोलियो के तहत तीन नए डेस्कटॉप PC भी लॉन्च किए हैं। इनमें ThinkCentre neo 7t, ThinkCentre neo 50s और ThinkCentre neo 3a 24 शामिल हैं। ये सभी 12वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर प्रोसेसर पर चलते हैं। कंपनी ने ThinkBook 13x Gen 2 और दूसरी Qi आधारित डिवाइसेज को लॉन्‍च करने के लिए ThinkBook वायरलेस मल्टी-डिवाइस चार्जिंग मैट भी लॉन्च किया है।
 

नए लैपटॉप्‍स के प्राइस और उपलब्‍धता 

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,000 रुपये) है। इसकी बिक्री मई से होगी। ThinkBook 13x Gen 2 की कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 81,600 रुपये) है। यह अप्रैल से उपलब्ध होगा। वहीं, ThinkBook वायरलेस मल्टी-डिवाइस चार्जिंग मैट की कीमत 199 डॉलर (लगभग 14,800 रुपये) है। यह अप्रैल में बिकनी शुरू होगी। ThinkBook 14 Gen 4+ और ThinkBook 16 Gen 4+ की कीमत क्रमश: 839 डॉलर (लगभग 62,300 रुपये) और 859 डॉलर (लगभग 63,800 रुपये) है। ये भी अप्रैल से उपलब्ध होंगे। कंपनी ने भारत समेत बाकी देशों के लिए कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।
 

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह लैपटॉप इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स के साथ 12वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर 'एल्डर लेक' प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलता है। 17.3 इंच का एचडी+ (800x1,280 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश है। इस लैपटॉप में एक और  8 इंच का LCD टच डिस्प्ले है, जिसमें स्टाइलस का भी सपोर्ट है। 
 

Lenovo ThinkBook 13x Gen 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह लैपटॉप भी इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स के साथ 12वीं जेनरेशन के एल्‍डर लेक प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM का सपोर्ट है। इसमें डुअल स्लॉट के जरिए 2TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दिया गया है। इस लैपटॉप में 13.3 इंच का WQXGA डिस्प्ले है। इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
 

Lenovo ThinkBook 14 Gen 4+, ThinkBook 16 Gen 4+ के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

दोनों लैपटॉप 12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर 'एल्डर लेक' प्रोसेसर से लैस हैं। इन्‍हें इंटेल इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स या एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 2050 डिस्क्रीट ग्राफिक्स के साथ लिया जा सकता है। इन लैपटॉप 32GB तक LPDDR5 रैम और 2TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलता है। Lenovo ThinkBook 14 Gen 4+ में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14 इंच का 2.8K डिस्प्ले है। वहीं, ThinkBook 16 Gen 4+ में 16 इंच का 2.5K डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स की ब्राइटनेस है। 
Advertisement
 

नए लेनोवा PC के दाम और उपलब्‍धता 

Lenovo ThinkCentre neo 50s की कीमत 799 डॉलर (लगभग 59,400 रुपये) है। यह मार्च 2022 से उपलब्ध होगा, जबकि ThinkCentre neo 30a 24 की कीमत 1,069 डॉलर (लगभग 79,400 रुपये) है और यह मार्च 2022 से उपलब्ध होगा। ThinkCentre neo 70t के दाम का खुलासा नहीं किया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

17.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3072x1440 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर

रैम

32 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

इंटेल आइरिस ग्राफिक्स

वज़न

2.00 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.