सिंगल चार्ज में 250 Km चलने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक होगी Komaki Ranger, जानें लॉन्च डेट

Komaki Ranger में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलेगी। इसके अलावा, यह बाइक क्रूज़ कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 20:56 IST
ख़ास बातें
  • Komaki Ranger नाम से लॉन्च होगी देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक
  • जनवरी 2022 के लिए तय किया गया है लॉन्च टाइम
  • सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज का किया गया है दावा

Komaki Ranger को कंपनी के दावे अनुसार 'किफायती' रेंज में लॉन्च किया जाएगा

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में इस समय जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। Bajaj, TVS जैसे बड़े खिलाड़ी तो पहले से अपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric two-wheelers) बेच ही रहे थे कि Ola, Ather, Simple, Hero जैसे ब्रांड्स ने इस मार्केट में एंटर कर प्रतियोगिता को और बढ़ा दिया। अब, Komaki नाम का ईवी ब्रांड जल्द मार्केट में अपनी एक इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक (Electric cruiser bike) लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस बाइक का नाम Komaki Ranger रखा है और इसे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए टीज़ भी किया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी है।

Komaki ने अपने Facebook अकाउंट पर देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक Ranger की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की छवी दिखाई दे रही है। हालांकि, यह केवल एक परछाई है, इसमें डिज़ाइन का पता नहीं चल रहा है। लेकिन, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक के कुछ फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को कब लॉन्च किया जाएगा। यूं तो इसके लॉन्च की सटीक तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इतना स्पष्ट कर दिया गया है कि Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक जनवरी 2022 में लॉन्च होगी।
Advertisement
 

कोमाकी रेंजर में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलेगी। इसके अलावा, यह बाइक क्रूज़ कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि Komaki Ranger में 4KW का दमदार बैटरी पैक मिलेगा, जो बाइक को सिंगल चार्ज में लगभग 250 km तक दौड़ाने में सक्षम होगा। साथ ही, इसमें 5,000W पावर जनरेट करने में सक्षम इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा।

फिलहाल कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीज़न की डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा का कहना है कि उनकी नई इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक किफायती रेंज में लॉन्च होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.