Tata, MG, Hyundai को टक्कर देने इस साल आएगी Kia की इलेक्ट्रिक कार!

Kia India के उपाध्यक्ष और प्रमुख (सेल्स और मार्केटिंग) हरदीप सिंह बराड़ का कहना है कि Kia इस साल, यानी 2022 में सालाना आधार पर प्रोडक्शन पर 30% की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Kia ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है EV6 इलेक्ट्रिक कार
  • सिंगल चार्ज में देती है अधिकतम 475 किलोमीटर की रेंज
  • मूल कंपनी Hyundai भी इस साल नई Kona Electric लॉन्च करने की तैयारी में

Kia EV6 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है

Kia इस साल भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है। इससे पहले मूल कंपनी Hyundai भी यह पुष्टि कर चुकी है कि कंपनी भारत में 2022 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (electric car) पेश करेगी। गौरतलब है कि कंपनी इस साल अपनी मौजूदा Hyundai Kona Electric का अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च करने वाली है। Kia ग्लोबल मार्केट में EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को लॉन्च कर चुकी है और ऐसी काफी संभावना है कि कंपनी इस साल भारत में इस कार को पेश करे।

Kia India के उपाध्यक्ष और प्रमुख (सेल्स और मार्केटिंग) हरदीप सिंह बराड़ (Hardeep Singh Brar) ने न्यूज़ एसेंजी PTI (via Mint) को दिए एक बयान में कहा था कि  मूल्य निर्धारण, रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई कारकों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में कंपनी इस ओर अध्ययन कर रही है। EV के भारत में लॉन्च को लेकर मूल कंपनी Hyundai के साथ तालमेल को लेकर बराड़ ने कहा कि दोनों कंपनियां अपना "अपना गेम" खेलती हैं। विशेष रूप से, हुंडई भी भारत में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि कोरियाई ऑटो दिग्गज का लक्ष्य 2028 तक देश में छह इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करना है।
Advertisement

बरार ने यह भी कहा कि Kia इस साल, यानी 2022 में सालाना आधार पर 30% की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रही है, क्योंकि कंपनी की योजना 75,000 यूनिट से अधिक उत्पादन बढ़ाने की है।

जैसा कि हमने बताया Kia ग्लोबल मार्केट में EV6 पेश कर चुकी है। इसके स्टैंडर्ड ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 125kW क्षमता की मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो कार को महज 6.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड पर पहुंचा सकती है। वहीं, इसके फोर व्हील ड्राइव विकल्प में 173kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। GT Line ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 168kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 229PS पावर जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह महज 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इससे भी दमदार इसका फोर व्हील ड्राइव ट्रिम है, जिसमें 239kW क्षमता की मोटर है, जो 325PS पावर जेनरेट करेगी।
Advertisement

सबसे दमदार GT Line ट्रिम है, जिसमें 430kW क्षमता की डुअल मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह 740Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम महज 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ट्रिम की टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक सेडान दो क्षमता के बैटरी पैक के विकल्पों में आती है। इसमें पहला विकल्प 58kwh बैटरी पैक और दूसरा 77.4kwh का बैटरी पैक है। इनकी बदौलत कार क्रमश: 370 किलोमीटर और 475 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। Kia का दावा है कि EV6 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी महज 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.