बिरयानी खाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई 20 साल की लड़की की मौत, जानें पूरा मामला

घटना के संबंध में फूड सेफ्टी कमिश्नर को भी निर्देश जारी किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 18:47 IST
ख़ास बातें
  • युवती का इलाज चल रहा था और अब इसकी मौत की खबर है।
  • ऑनलाइन ऑर्डर कर कुझीमांथी नामक लोकल बिरयानी मंगवाई थी।
  • परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

ऑर्डर कर कुझीमांथी नामक लोकल बिरयानी डिश का ऑर्डर दिया गया था।

Photo Credit: Wikimedia commons

केरल में बिरयानी खाकर कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई एक लड़की की मौत की खबर आई है। 20 साल की इस लड़की ने न्यू ईयर ईव यानि 31 दिसंबर 2022 की रात को एक रेस्तरां से बिरयानी मंगवाई थी। जिसको खाने के बाद इसकी तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। तब से लेकर अब तक युवती का इलाज चल रहा था और अब इसकी मौत की खबर है। 

नए साल के एक दिन पहले केरल के कासारगोड में एक लोकल रेस्तरां से अंजु श्रीपार्वती ने 31 दिसंबर को ऑनलाइन ऑर्डर कर कुझीमांथी नामक लोकल बिरयानी डिश का ऑर्डर दिया था। इसे रोमनसिया नामक रेस्तरां से ऑर्डर किया गया था। हमारी सहयोगी वेबसाइट के हवाले से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर से ही युवती का इलाज चल रहा था जिसकी अब मृत्यु हो गई है। इसके चलते परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। युवती शनिवार की सुबह दुनिया से चल बसी। पुलिस की ओर से फोरंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। 
Advertisement

युवती का इलाज वहां के एक लोकल प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था। उसके बाद उसे मंगलुरू, कर्नाटक के एक अस्पताल में ले जाया गया। घटना के संबंध में फूड सेफ्टी कमिश्नर को भी निर्देश जारी किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (FSSA) के तहत उस होटल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है, जिससे यह बिरयानी ऑर्डर मंगवाया गया था।  

गौरतलब है कि न्यू ईयर ईव पर भारत में बिरयानी को खूब ऑर्डर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (swiggy) से ही 3.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए गए थे। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में यहां कोझीकोड में ही एक नर्स फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी। नर्स कोट्टायम के मेडिकल कॉलेज से थी। कथित तौर पर एक फूड शॉप से खाना खाने पर उसकी मौत की वजह बताई गई थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: food poisoning, biryani

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.