150 घंटे के राइडिंग टाइम के साथ लॉन्च हुई Kawasaki Elektrode इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

Kawasaki Elektrode की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2022 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Kawasaki Elektrode की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है
  • इसमें तीन राइडिंग मोड्स शामिल हैं, जिनमें हाई, मिड और लो मोड्स हैं
  • इसमें माता-पिता के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर भी मिलता है

Kawasaki Elektrode की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है।

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Kawasaki ने Elektrode नाम से इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। यह एक प्रकार की बैलेंस बाइक है, जो खास बच्चों के लिए डिजाइन की गई है। इस ई-बाइक खासतौर से 3 से 8 साल के बच्चों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसे सिंगल एल्युमीनियम चेसिस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 150 मिनट से ज्यादा देर तक चल सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक के साथ कावासाकी ने दिखा दिया है कि कंपनी तेजी से ऊभरती टू-व्हीलर मार्केट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Kawasaki Elektrode की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है। वर्तमान में बाइक अमेरिका में स्थित कंपनी के स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक बैलेंस बाइक में डायरेक्ट मोटर हब ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स शामिल हैं, जिनमें हाई, मिड और लो मोड्स हैं और ये क्रमश: 13 mph (करीब 21 kmph), 7.5 mph (करीब 12 kmph), और 5 mph (करीब 8 kmph) की स्पीड लिमिट पर काम करते हैं। इसमें माता-पिता के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर भी मिलता है, जो पासकोड के जरिए सुरक्षित होता है। इसमें माता-पिता बाइक की स्पीड को सीमित कर सकते हैं।

बैटरी सिस्टम की बात करें, तो इसमें 36 V 5.1 Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत कंपनी दावा करती है कि इलेक्ट्रिक बाइक 150 मिनट से ज्यादा देर तक चल सकती है। इस बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 2.5 घंटे का समय लगने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

Kawasaki Elektrode इलेक्ट्रिक बाइक के रियर व्हील में 160 mm का मैकेनिकल डिस्क ब्रेक सिस्टम लगा है। इसके दोनो टायर्स 16 इंच साइज के हैं। इसे सिंगल एल्युमीनियम चेसिस पर बनाया गया है। इलेक्ट्रॉड का वजन करीब 14.5kg है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.