जोशीमठ को हर साल 2.5 इंच निगल रही है जमीन! सैटेलाइट डेटा से खुलासा, जानें पूरा मामला

जोशीमठ में जमीन धंसने के खतरे को देखते हुए 110 के लगभग परिवार अपने घर को छोड़कर जा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 15:35 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग ने एक स्टडी जारी की है।
  • जोशीमठ और इसके आसपास के क्षेत्र की जमीन हर साल 2.5 इंच तक धंस रही है।
  • इंस्टीट्यूट ने 2 साल तक के आंकड़ों को लेकर यह स्टडी की है।

जोशीमठ में जमीन धंसने के खतरे को देखते हुए 110 के लगभग परिवार अपने घर को छोड़कर जा चुके हैं।

Photo Credit: Rediff.com

उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले कुछ महीनों से घरों में दरारें आने से लोग दहशत में आ गए हैं। यहां की जमीन लगातार धंस रही है। इसी संबंध में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग ने एक स्टडी जारी की है। यह स्टडी चौंकाने वाली बात बताती है। स्‍टडी के मुताबिक जोशीमठ और इसके आसपास के क्षेत्र की जमीन हर साल 2.5 इंच तक धंस रही है। इंस्टीट्यूट ने 2 साल तक के आंकड़ों को लेकर इस बारे में स्टडी की है और अब इसके बारे में अपनी रिपोर्ट जारी की है। 

अक्सर मौसम की तबाही झेलने वाले उत्तराखंड में इन दिनों लोग एक और खतरे के कारण दहशत में हैं। यहां के जोशीमठ में घरों और सड़कों में बड़ी बड़ी दरारें आने के बाद लोग खतरे के साए में हैं। अब यहां पर खतरे को भांपते हुए बड़ी बड़ी इमारतों और होटलों को भी ढहाए जाने का काम प्रशासन की ओर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन उसका विरोध भी किया जा रहा है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग की ओर से एक स्टडी जारी की गई है जिसने एक बड़े खतरे की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जोशीमठ और उसके आसपास के इलाके की जमीन हर साल 2.5 इंच तक धंस रही है। देहरादून स्थित इस इंस्टीट्यूट ने इस स्टडी के लिए सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल किया। इसने स्टडी में पाया कि यहां पर टेक्टॉनिक प्लेट्स में लगातार हलचल हो रही है और यहां स्थिति बहुत संवेदनशील बनी हुई है। 

Advertisement
जोशीमठ धार्मिक आस्था के लिहाज से प्रसिद्ध स्थल है। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां घरों और सड़कों में बड़ी बड़ी दरारें पैदा हो गई हैं। इतना ही नहीं, कस्बे से 90 किलोमीटर नीचे एक और ऐसे ही छोटे कस्बे में भी ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं। वहीं, जोशीमठ के स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) के तपोवन प्रोजेक्ट के कारण ये हालात पैदा हुए हैं। इस क्षेत्र की जुलाई 2020 से मार्च 2022 की सैटेलाइट तस्वीरों को बारीकी के जांचा गया है जिसके बाद पाया गया है कि यह पूरा क्षेत्र धीरे धीरे धंस रहा है। जोशीमठ ही नहीं, इसके आसपास के कई और इलाके भी इसी खतरे की चपेट में हैं। 

जोशीमठ में जमीन धंसने के खतरे को देखते हुए 110 के लगभग परिवार अपने घर को छोड़कर जा चुके हैं। प्रशासन का प्रयास इस पूरे कस्बे को खाली करवाने का है। लेकिन स्थानीय लोगों ने यहां बुल्डोजर चलाए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया है जिसके बाद घरों को ढहाए जाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि ढहाए जाने के संबंध में उनको कोई भी पूर्व सूचना नहीं दी गई है। 

उत्तराखंड सरकार की ओर से जानकारी जारी की गई है कि होटल और कमर्शिअल इमारतों के अलावा 678 घर ऐसे हैं जिनके गिर जाने का खतरा है। यह खतरा केवल जोशीमठ तक ही सीमित नहीं है। हाल ही में कर्णप्रयाग में 50 से ज्यादा घरों में इस तरह की दरारें आने का खबर सामने आई थी। कर्णप्रयाग जोशीमठ में प्रवेश करने से पहले पड़ने वाला छोटा कस्बा है। यहां के बहूगुना नगर में कई घरों में बड़ी बड़ी दरारें आने की खबर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.