Reliance Jio का ऑफर, JioFi 4जी हॉटस्पॉट 999 रुपये में

Reliance Jio ने सीमित समय के लिए अपने 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस जियोफाई पर छूट का ऐलान किया है। आम तौर पर 1,999 रुपये में मिलने वाला जियोफाई डिवाइस बुधवार से 999 रुपये में बिकेगा।

Reliance Jio का ऑफर, JioFi 4जी हॉटस्पॉट 999 रुपये में
ख़ास बातें
  • 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस जियोफाई पर छूट का ऐलान
  • जानकारी दी गई है कि यह ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध है
  • ऑफर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
Reliance Jio ने सीमित समय के लिए अपने 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस जियोफाई पर छूट का ऐलान किया है। आम तौर पर 1,999 रुपये में मिलने वाला जियोफाई डिवाइस बुधवार से 999 रुपये में बिकेगा। जानकारी दी गई है कि यह ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध है। यह ऑफर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। नई कीमतें जियो की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज़ सेल का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसे JioFi फेस्टिव सेलिब्रेशन ऑफर का नाम दिया गया है। छूट सिर्फ JioFi M2S मॉडल पर दी जी रही है। यह 2300 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इस डिवाइस के साथ एक रिलायंस जियो सिम भी दिया जाएगा जिसे प्रोडक्ट डिलिवरी के वक्त आधार कार्ड की मदद से एक्टिव करना होगा। बता दें कि इस डिवाइस को इस्तेमाल में लाने के लिए सिम कार्ड की ज़रूरत तो होती है, साथ में जियो का एक टैरिफ प्लान चुनना होगा।

Reliance Jio ने जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस बेचने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई हुई है। जुलाई महीने में 224 जीबी डेटा वाला ऑफर दिया गया था। इससे पहले मई महीने में 100 फीसदी कैशबैक की बात थी।

त्योहारी सीज़न में फेस्टिव ऑफर की कोई कमी नहीं है। आप चाहें तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और पेटीएम मॉल मेरा कैशबैक सेल के ज़रिए भी छूट पा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioFi, JioFi Festive Celebration Offer, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »