Flipkart Big Billion Days Sale का हुआ आगाज़, पहले दिन आपके लिए हैं ये ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत हो गई है। और इस सेल में एलईडी टीवी, स्मार्टवॉच, एक्सेसरी और बड़े अप्लायंसेज पर डील मिल रही है। फ्लिपकार्ट सेल में आज जहां मोबाइल फोन (गुरुवार से मोबाइल डील उपलब्ध होंगी) पर डील शामिल नहीं है, लेकिन दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर कुछ बहुत अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale का हुआ आगाज़, पहले दिन आपके लिए हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल के पहले दिन स्मार्टवॉच और टीवी पर ऑफर दिए जा रहे हैं
  • मोबाइल पर डील गुरुवार से मिलेगी
  • यह सेल 24 सितंबर तक चलेगी
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत हो गई है। और इस सेल में एलईडी टीवी, स्मार्टवॉच, एक्सेसरी और बड़े अप्लायंसेज पर डील मिल रही है। फ्लिपकार्ट सेल में आज जहां मोबाइल फोन (गुरुवार से मोबाइल डील उपलब्ध होंगी) पर डील शामिल नहीं है, लेकिन दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर कुछ बहुत अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं।

बिग बिलियन डेज़ सेल के तहत, ई-कॉमर्स कंपनी एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ न्यूनतम 1,500 रुपये की खरीदारी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 4,500 रुपये की छूट) ऑफर कर रही है। इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर सेल में मिल रहे ढेर सारे ऑफर में से हमने आपके लिए आज बिग बिलियन डेज़ सेल की कुछ डील चुनकर निकाली हैं।

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 42 एमएम स्पेस ग्रे
ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 42एमएम स्पेस ग्रे फ्लिपकार्ट सेल में 29,990 रुपये (एमआरपी- 33,500 रुपये) में मिल रही है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 में एक इन-बिल्ट जीपीएस हैर जिससे आपको वर्कआउट एक्टिविटी रिकॉर्ड करने में मदद मिलती है। इस घड़ी में एक हार्ट रेट मॉनिटर भी है। अगर आप लेटेस्ट ऐप्पल वॉच पर बहुत ज़्यादा खर्च करने की नहीं सोच रहे हैं तो, ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

कीमत: 29,900 रुपये (एमआरपी 33,500 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 42एमएम स्पेस ग्रे
ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 42एमएम स्पेस ग्रे छूट के साथ 19,900 रुपये (एमआरपी 25,900 रुपये) की कीमत में उपलब्ध है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 पहली जेनरेशन की ऐप्पल वॉच है लेकिन इसमें एक नया डुअल-कोर प्रोसेसर है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 के लॉन्च के साथ, कंपनी सीरीज़ 2 बंद करने के बाद सीरीज़ 1 बेचती रहेगी। ऐप्पल वॉच का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक आईफोन की जरूरत होगी। एसबीआई कार्ड के साथ खरीदारी करने पर आपको अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट भी मिलेगी।

कीमत: 19,900 रुपये (एमआरपी- 25,900 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

गूगल क्रोमकास्ट 2
अपनी टीवी को गूगल क्रोमकास्ट 2 जैसे मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ आप एक स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में फिलहाल 2,799 रुपये (एमआरपी-3,399 रुपये) में मिल रहा क्रोमकास्ट 2 भारत में ऐप्पल टीवी या फायर टीवी स्टिक का एक शानदार विकल्प है। आप इससे स्मार्टफोन या टैबलेट के जरिए कंटेट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने स्मार्टफोन से घर पर बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर कंटेट को देख सकत हैं। अगर आप यूट्यूब वीडियो देखने के बड़े शौकीन हैं तो, क्रोमकास्ट 2 इस कीमत में एक शानदार विकल्प होगा।

कीमत: 2,799 रुपये (एमआरपी- 3,399 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

पैनासोनिक 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
पैनासोनिक 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी फ्लिपकार्ट सेल में 26,999 रुपये (एमआरपी 41,900 रुपये) में मिल रही है। टीवी पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ ही पुराने टीवी के बदले 12,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसके साथ ही एसबीआई डेबिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये की छूट भी मिलेगी। यह टीवी दो एचडीएमआई और एक यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी- 41,900 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

वीयू 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
वीयू का 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में 22,999 रुपये (एमआरपी 32,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। 43 इंच एलईडी टीवी दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। एलईडी टीवी एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है।

कीमत: 22,999 रुपये (एमआरपी 32,500 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

सोनी ब्राविया 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
सोनी ब्राविया 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी अभी 54,999 रुपये (एमआरपी 65,900 रुपये) में फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में उपलब्ध है। एक सोनी एलईडी टीवी के लिए यह शानदार छूट है। इस टीवी के साथ 14,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 4,500 रुपये की छूट मिलेगी। सोनी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी में 4 एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट हैं। इसमें दो स्पीकर है जो 10 वाट के साथ आते हैं।

कीमत: 54,999 रुपये (एमआरपी- 65,000 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

वीयू 39 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
अगर आप 20,000 रुपये की कीमत में आने वाले बड़े स्क्रीन वाले टीवी की तलाश में हैं तो, वीयूय 39 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी एक अच्छा विकल्प है। एलईडी टीवी अभी फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये (एमआरपी 26,500 रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा टीवी खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं। एसबीआई कार्ड के साथ अतिरिक्त छूट भी मिल जाएगी। इस टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट व दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी दी जाती है।

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 26,500 रुपये)
लिंक:  फ्लिपकार्ट

वीयू 50 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी
वीयू का 50 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी अभी फ्लिपकार्ट पर 42,999 रुपये (एमआरपी 57,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराने टीवी के साथ एक्सचेंज करने पर 22,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस टीवी में एक 24 वाट स्पीकर है। 302 रुपये का फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट के साथ आप टीवी की वारंटी को दो साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।

कीमत: 42,999 रुपये (एमआरपी 57,000 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

जियोफाई एम2एस वायरलेस डेटा कार्ड
जियो के मीफाई डिवाइस के साथ आप हर जगह इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं। अभी 999 रुपये (एमआरपी 2,329 रुपये) में उपलब्ध यह डिवाइस का लॉन्च के बाद से अब तक का सबसे कम दाम है। इस डिवाइस के लिए आपको अलग से एक जियो सिम लेना होगा और किसी भी जियो टैरिफ प्लान के लिए रीचार्ज कराना होगा। इस डिवाइस के जरिए आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को जियो के एलटीई नेटवर्क से एक वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल कर जोड़ सकते हैं।

कीमत: 999 रुपये (एमआरपी- 2,329 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »