Amazon के मालिक बनाएंगे स्पेस स्टेशन, 1 दिन में 32 बार सूर्य को अस्त और उगते हुए देख पाएंगे

Orbital Reef एक स्पेस स्टेशन होगा, जो धरती के लोअर ऑर्बिट (निचली कक्षा) पर बनाया जाएगा। यह एक बिजनेस पार्क होगा। यह शोध, उद्योग,अंतरराष्ट्रीय और व्यवसायिक ग्राहकों के लिए होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Jeff Bezos की Blue Origin पृथ्वी के लोअर ऑर्बिट में बनाएगी स्पेस स्टेशन
  • Orbital Reef नाम के इस स्टेशन में रह सकेंगे 10 लोग
  • इस रीफ से 1 दिन में दिखाई देंगे 32 सुर्योदय व सर्यअस्त

Orbital reef में 10 लोगों के रहने की जगह होगी

अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) अतरिंक्ष में एक नया कारनामा करने जा रही है। कंपनी ने धरती के कक्षा में निजी अंतरिक्ष केंद्र (Orbital Reef) बनाने की प्लानिंग की है। बेजोस ने इसका ऐलान करते हुए इस प्रोजेक्ट की जानकारियां भी दी। कंपनी ने बाकायदा एक वीडियो जारी किया, जिसमें यह दिखाया गया है कि यह ऑर्बिटल रीफ दिखने में कैसा होगा और कैसे काम करेगा। इस अंतरिक्ष स्‍टेशन में 10 लोगों के रहने की जगह होग। बेजोस ने बताया कि यह स्‍पेस स्‍टेशन साल 2025 के बाद कभी भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

Orbital Reef एक स्पेस स्टेशन होगा, जो धरती के लोअर ऑर्बिट (निचली कक्षा) पर बनाया जाएगा। यह एक बिजनेस पार्क होगा। यह शोध, उद्योग,अंतरराष्ट्रीय और व्यवसायिक ग्राहकों के लिए होगा। ब्लू ओरिजन ऑर्बिटल रीफ का इस्तेमाल अंतरिक्ष परिवहन, लॉजिस्टिक्स, आवास आदि के लिए करेगा।
Advertisement
 

ब्लू ओरिजिन द्वारा जारी एक फैक्ट शीट में जानकारी दी गई है कि ऑर्बिटल रीफ 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेगा, जो आईएसएस से थोड़ा ऊपर है। इस रीफ में मौजूद लोग एक दिन में 32 सूर्योदय और सूर्यास्त देखने की उम्मीद कर सकते हैं। ऑर्बिटल रीफ का आयतन 830 क्यूबिक मीटर है और इसमें 10 लोग बैठ सकते हैं। आकार आईएसएस से छोटा है।

Blue Origin के एडवांस डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रेंट शेरवुड (Brent Sherwood) ने कहा, (अनुवादित) "साठ से अधिक वर्षों के लिए, नासा (NASA) और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने कक्षीय अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष आवास विकसित किया है, जो हमें इस दशक में वाणिज्यिक व्यवसाय के लिए स्थापित कर रहा है।"
Advertisement


उन्होंने कहा, "हम एक्सेस का विस्तार करेंगे, लागत कम करेंगे और अंतरिक्ष उड़ान को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक सभी सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करेंगे।" शेरवुड आगे कहते हैं कि ऑर्बिटल रीफ पृथ्वी की निचली कक्षा में बिजनेस इकोसिस्टम को विकसित करने, नई खोजों, नए उत्पादों, नए मनोरंजन और ग्लोबल अवेयरनेस (जागरूकता) पैदा करने में मदद करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blue Origin, Orbital Reef
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.