ISRO पूरा करेगा अमेरिकी मिशन, आसमान से सीधा मोबाइल पर 120 Mbps स्पीड वाला इंटरनेट!

यह सैटेलाइट ISRO के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल, LVM3 (पहले GSLV-Mk III) के साथ Satish Dhawan Space Centre से लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 14:52 IST
ख़ास बातें
  • ISRO LVM3 लॉन्च करेगा AST SpaceMobile का BlueBird Block-2
  • सैटेलाइट में करीब 240 वर्ग मीटर का डिप्लॉयेबल कम्युनिकेशन ऐरे होगा
  • Q4 2025 के भीतर लॉन्च किए जाने की उम्मीद

ISRO के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल LVM3 (पहले GSLV-Mk III) के साथ भेजी जाएगी सैटेलाइट

Photo Credit: ISRO

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) अगले कुछ महीनों में टेक्सास बेस्ड AST SpaceMobile के 6,500 किलोग्राम वजन वाले Block-2 BlueBird कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन में यह एक बड़ा कदम है क्योंकि यह सैटेलाइट सीधे मोबाइल तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाएगी, यानी अब टॉवर या टर्मिनल की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ISRO के चेयरमैन V. Narayanan ने हाल ही में बताया कि Block-2 BlueBird सैटेलाइट सितंबर 2025 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है और लॉन्च तीन से चार महीने के भीतर हो सकता है। यह ISRO के सबसे भारी अंतर्राष्ट्रीय कमर्शियल लोड में से एक होगा। यह सेवा अमेरिका-NISAR मिशन की सफलता के बाद आई है, जिससे Indo-US अंतरिक्ष सम्बन्ध और मजबूत हुए हैं।

Advertisement

BlueBird Block-2 में लगभग 2,400 वर्ग फीट (लगभग 240 वर्ग मीटर) का डिप्लॉयेबल कम्युनिकेशन एरे है, जिससे यह LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) में अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल सैटेलाइट बनेगा। यह 5,600 कवरिंग सेल्स के जरिए अमेरिका में मोबाइल तक सीधे ब्रॉडबैंड पहुंचाएगा। यह 120 Mbps तक पिक डेटा स्पीड हासिल कर सकता है और वॉइस, डेटा व वीडियो सब सपोर्ट करता है।

यह सैटेलाइट ISRO के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल, LVM3 (पहले GSLV-Mk III) के साथ Satish Dhawan Space Centre से लॉन्च होगा। लॉन्च Q4 2025 (अगस्त से दिसंबर) के बीच अपेक्षित है और यह NSIL (NewSpace India Limited) के तहत किया जाएगा।

यह मिशन न सिर्फ AST SpaceMobile का पहला बड़ा Block-2 लॉन्च है, बल्कि ISRO के अंतर्राष्ट्रीय कमर्शियल क्लाइंट बेस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगे इस कंपनी के साथ पूरे BlueBird कॉन्स्टेलेशन लॉन्च योजना में ISRO की भूमिका और बढ़ेगी।

Advertisement

BlueBird Block-2 क्या है?

यह AST SpaceMobile का एक हाई-कैपेसिटी LEO (लो-अर्थ ऑर्बिट) कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसे मोबाइल डिवाइस तक डायरेक्ट ब्रॉडबैंड देने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसे कौन बना रहा है और कौन लॉन्च करेगा?

सैटेलाइट अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile का है और ISRO/NSIL इसे भारत से LVM3 रॉकेट के जरिए लॉन्च करेगा।

लॉन्च कहां और कब होगा?

लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3 रॉकेट द्वारा होने की उम्मीद है। टाइमलाइन रिपोर्ट्स में Q4 2025 के आसपास दी जा रही है।

Advertisement

इसकी टेक्निकल खासियत क्या है?

सैटेलाइट में करीब 240 वर्ग मीटर का डिप्लॉयेबल कम्युनिकेशन ऐरे बताया जा रहा है। यह डायरेक्ट-टू-फोन कनेक्टिविटी के जरिए 120 Mbps तक टॉप डेटा स्पीड दे सकता है।

क्या यह सर्विस दुनिया भर में देगी या सिर्फ US के लिए?

AST SpaceMobile का मूल लक्ष्य मोबाइल ऑपरेटरों के साथ मिलकर विशेष क्षेत्रों (शुरुआत में US) में डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस देना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISRO, ISRO BlueBird Block2, ISRO Missions, BlueBird Block 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.