क्‍या मेटावर्स फेल हो रहा? 2022 में VR हेडसेट्स की सेल में 12% की गिरावट

रिसर्च फर्म एनपीडी ग्रुप के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में VR हेडसेट्स की बिक्री 2022 में 2 फीसदी घटकर 1.1 बिलियन डॉलर रह गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • VR हेडसेट्स की बिक्री में आई गिरावट
  • मेटावर्स में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए चुनौती हैं आंकड़े
  • 2023 के लिए नहीं है कोई स्‍पष्‍टता

ये आंकड़े फेसबुक जैसी उन तमाम कंपनियों के लिए चुनौती हैं, जो मेटावर्स की दुनिया में उज्‍ज्‍वल भविष्‍य देख रही हैं।

अक्‍टूबर 2021 में जब मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) रखा, तब ज्‍यादातर लोगों ने पहली बार मेटावर्स (Metaverse) के बारे में जाना। मेटावर्स एक आभासी दुनिया यानी वर्चुअल वर्ल्‍ड है। इसके जरिए अलग-अलग शहरों या देशों के लोग इस तरह कनेक्‍ट हो सकते हैं, जैसे वह एक-दूसरे के साथ हों। मेटावर्स से जुड़ने के लिए चाहिए हाई-स्‍पीड इंटरनेट और वर्चअल रिएलिटी हेडसेट (virtual reality headsets)। लेकिन क्‍या यह सेक्‍टर उस तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा, जिसकी उम्‍मीद जताई गई थी? क्‍या मेटावर्स फेल हो रहा है? एक रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों ने यह सवाल खड़ा किया है।   

CCS Insight के आंकड़ों में बताया गया है कि इस साल दुनियाभर में वर्चुअल और ऑगमेंटेड रिएलिटी हेडसेट (virtual and augmented reality headsets) की शिपमेंट 12 फीसदी घटकर 96 लाख रह गई। वहीं, रिसर्च
फर्म एनपीडी ग्रुप से CNBC को मिले आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में VR हेडसेट्स की बिक्री 2022 में 2 फीसदी घटकर 1.1 बिलियन डॉलर रह गई। ये आंकड़े फेसबुक जैसी उन तमाम कंपनियों के लिए चुनौती हैं, जो मेटावर्स की दुनिया में उज्‍ज्‍वल भविष्‍य देख रही हैं और इससे जुड़ी तकनीकों में निवेश कर रही हैं। 

हालांकि मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक बयान में कहा था कि मेटावर्स को मुख्यधारा में आने में एक दशक तक का समय लग सकता है। लेकिन उन्‍होंने यह उम्‍मीद जताई थी कि यह सेक्‍टर सैकड़ों अरब डॉलर के बिजनेस वाला है। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे यह कहा जा सकता है कि मेटावर्स को अभी लंबा सफर तय करना है।
Advertisement

मेटा, वर्चुअल रिएलिटी मार्केट में बड़ा नाम है। हालांकि उसके वीआर हेडसेट्स मार्केट में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी के Quest 2 और Quest Pro ठीकठाक कीमत वाले वीआर हेडसेट्स हैं। Quest 2 को साल 2020 में लाया गया था, इसने 2022 में सेल में गिरावट देखी है। वहीं Quest Pro के दाम 1100 डॉलर से ज्‍यादा हैं, जो इसे एक महंगा प्रोडक्‍ट बनाते हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि साल 2023 में VR डिवाइसेज फ‍िर जोर पकड़ेंगे या नहीं। वैसे भी मार्केट में मंदी की आशंका गहराई हुई है। हालांकि नए साल में कुछ और प्रोडक्‍ट इस क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐपल का मिक्‍स्‍ड रिएल‍िटी हेडसेट लॉन्‍च हो सकता है। इसकी कीमत 2 से 3 हजार डॉलर के बीच हो सकती है। इस डिवाइस में अंदर-बाहर करीब 10 कैमरे लगे होंगे। वहीं, Sony का PlayStation VR2 हेडसेट नए साल की शुरुआत में लॉन्‍च हो सकता है। इसे वो यूजर इस्‍तेमाल कर पाएंगे, जिनके पास PlayStation 5 होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.