• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • IRCTC की वेबसाइट पर देखें रिज़र्वेशन चार्ट और जानें खाली सीटों के बारे में

IRCTC की वेबसाइट पर देखें रिज़र्वेशन चार्ट और जानें खाली सीटों के बारे में

ट्रेन में खाली सीट के लिए टिकट कलेक्टर के आगे-पीछे दौड़ना आम बात है। लेकिन भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

IRCTC की वेबसाइट पर देखें रिज़र्वेशन चार्ट और जानें खाली सीटों के बारे में
ख़ास बातें
  • IRCTC की वेबसाइट पर 'Charts/Vacancy' का नया विकल्प
  • क्लास और कोच के आधार पर खाली सीटों की जानकारी मिलेगी
  • रिज़र्वेशन चार्ट को IRCTC की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा
विज्ञापन
ट्रेन में खाली सीट के लिए टिकट कलेक्टर के आगे-पीछे दौड़ना आम बात है। लेकिन भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

अब Indian Railways रिज़र्व्ड चार्ट्स को ऑनलाइन दिखाएगा। इसकी मदद से यूज़र किसी ट्रेन में टिकट बुक करने से पहले सीट का स्टेटस जान सकेंगे। देखा जाए तो यह उन लोगों के लिए कारगर फीचर जो उसी दिन किसी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं।

रिज़र्वेशन चार्ट को IRCTC की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

IRCTC की वेबसाइट पर रिज़र्वेशन चार्ट देखने का तरीका...

1. IRCTC की वेबसाइट पर जाएं। नीचे की तरफ आपको 'Charts/Vacancy' का नया विकल्प नज़र आएगा।
2. आपको सफर का ब्योरा देना होगा। जैसे- ट्रेन नंबर, सफर की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन
3. इसके बाद क्लास और कोच के आधार पर खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी।
4. इसके बाद किसी खास कोच नंबर पर क्लिक करके आप सीट के आधार पर पूरा ब्योरा देख सकते हैं।
 

IRCTC के नए फीचर के बारे में ज़रूरी बातें...

1. एयरलाइन की टिकट की तरह भारतीय रेलवे की वेबसाइट, IRCTC, पर अलग-अलग रंग में सीटों का दिखाया जाएगा। रंग बुक्ड, खाली और पार्शियली बुक्ड के आधार पर तय होंगे।
2. यह फीचर क्लास और कोच के आधार पर खाली सीटों का ब्योरा देता है। यह जानकारी रिज़र्वेशन सूची के पहले चार्ट के आधार पर उपलब्ध होता है। बता दें कि पहला चार्ट ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले तैयार होता है।
3. अगर दूसरा चार्ट बनता है तो सेकेंड चार्ट के तहत उपलब्ध खाली सीटों का ब्योरा भी देखने का विकल्प आएगा। दूसरा चार्ट आम तौर पर ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले तैयार होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Indian Railways, IRCTC
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »