iOS 26 रिलीज होने के बाद आईफोन की बैटरी में तेजी से आ रही गिरावट, यूजर्स का दावा!

Apple ने हाल ही में iOS 26 को रिलीज किया है। अब यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि बैटरी की खपत तेजी से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने हाल ही में iOS 26 को रिलीज किया है।
  • iOS 26 रिलीज होने के बाद बैटरी की खपत तेजी से हो रही है।
  • कुछ यूजर्स का दावा है कि स्टेबल वर्जन में बग हैं।

iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone को काफी बदल रहा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने हाल ही में iOS 26 को रिलीज किया है। अब यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि बैटरी की खपत तेजी से हो रही है। वहीं नए फीचर्स को लेकर निराशा भी व्यक्त की है। कई यूजर्स के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दिक्कत अपडेट रिलीज होने के बाद ही तुरंत सामने आईं है। यूजर्स X समेत कई सोशल मीडिया पर अपने फोन की पावर खपत को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iOS 26 रिलीज से बदलाव

एक यूजर ने X पर दावा किया है कि उनके आईफोन की बैटरी एक घंटे से भी कम समय में 100 प्रतिशत से घटकर 79 प्रतिशत हो गई। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के बाद से उनके आईफोन की बैटरी की कैपेसिटी 80 प्रतिशत तक गिर गई। एक तीसरे यूजर ने सुबह के उपयोग में सामान्य से कम बैटरी लाइफ में 50 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई। कुछ यूजर्स का दावा है कि स्टेबल वर्जन में बग हैं और एनिमेशन रेंडर करने में समय लगता है। iOS 26 यूजर ने कहा कि फोन को उनके द्वारा चयनित थीम पर वापस आने में कुछ समय लगता है।

Advertisement

Apple ने एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट में शिकायतों का समाधान करते हुए ग्राहकों को आश्वस्त किया कि किसी बड़े अपडेट के बाद बैटरी लाइफ और थर्मल परफॉर्मेंस पर अस्थायी असर पड़ना सामान्य है। किसी अपडेट खासकर किसी बड़े रिलीज को पूरा करने के बाद आपको बैटरी लाइफ और थर्मल परफॉर्मेंस पर अस्थायी असर नजर आ सकता है।

कंपनी ने कहा कि यह सामान्य है, क्योंकि आपके डिवाइस को बैकग्राउंड में सेटअप प्रोसेस पूरा करने के लिए समय चाहिए होता है, जिसमें सर्च के लिए डेटा और फाइल को इंडेक्स करना, नए एसेट डाउनलोड करना और ऐप्स अपडेट करना शामिल है। कंपनी ने यह भी बताया कि कुछ नए फीचर्स के लिए अतिरिक्त रिसोर्स की जरूरत हो सकती है, जिससे कुछ यूजर्स के परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iOS 26, iOS 26 Release, iPhone 17

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.