गलती से iPhone मंदिर की दानपेटी में गिरा, वापस मांगा तो प्रशासन बोला- 'नहीं मिलेगा, अब यह भगवान का ...'

मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालु चाहे तो फोन का डेटा ले सकता है लेकिन फोन वापस नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 09:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन वापस मांगा तो मंदिर प्रशासन ने फोन देने से मना कर दिया।
  • मंदिर प्रशासन ने कहा कि अब यह फोन भगवान का है!
  • मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालु चाहे तो फोन का डेटा ले सकता है।

तमिलनाडू में एक मंदिर में दान करते हुए श्रद्धालु का iPhone मंदिर की दानपेटी (हुंडी) में गिर गया।

Photo Credit: X/Polimer News

तमिलनाडू में एक अजब मामला सामने आया है। यहां के एक मंदिर में दान करते हुए श्रद्धालु का iPhone मंदिर की दानपेटी (हुंडी) में गिर गया। फोन गलती से गिरा था लेकिन जब श्रद्धालु ने फोन वापस मांगा तो मंदिर प्रशासन ने फोन देने से मना कर दिया। प्रशासन ने कहा कि अब यह फोन भगवान का है! शख्स को लेकिन यह मंजूर नहीं था। इसलिए उसने मामले की शिकायत आगे तक कर डाली। फिर आगे क्या हुआ, आइए आपको बताते हैं। 

तमिलनाडू के तिरुपोरूर में स्थित अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर का एक अजब मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में दान करते हुए एक श्रद्धालु का फोन मंदिर की हुंडी यानी दानपेटी में गिर गया। शख्स ने मंदिर प्रशासन से फोन को वापस करने के लिए आग्रह किया लेकिन प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया कि मंदिर की हुंडी में जो कुछ भी आता है वह भगवान का हो जाता है, और वह संपत्ति फिर देवता की संपत्ति कहलाती है। 

यानी शख्स का iPhone फोन अब भगवान की संपत्ति हो चुका था। मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालु चाहे तो फोन का डेटा ले सकता है लेकिन फोन वापस नहीं किया जा सकता है। लेकिन शख्स इस फैसले पर राजी नहीं हुआ। मामला तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (HR and CE) के पास पहुंचा तो विभाग ने भी यही कहा कि हुंडी में जो कुछ भी डाला जाता है, वह मंदिर की संपत्ति बन जाता है। 

एचआर एंड सीई मंत्री पी के शेखर बाबू ने स्पष्ट किया कि हुंडी में जो भी चीज चढ़ाई जाती है, चाहे वह मर्जी से चढ़ाई गई हो या फिर गलती से गिरी हो, वह भगवान के खाते में चली जाती है। उन्होंने आगे कहा कि चली आ रही मंदिर परंपरा और नियमों के अनुसार, हुंडी में डाली गई कोई भी वस्तु वापस नहीं की जा सकती है। क्योंकि यह देवता की संपत्ति बन जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के अधिकारियों के साथ इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा, और जरूरत महसूस हुई तो श्रद्धालु को मुआवजा देने की संभावना की ओर देखा जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, iPhone in hundi, iPhone in Temple Hundi, Tamilnadu

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.