90 शहरों में 10 मिनट में घर पर डिलीवर होंगे JioBharat और JioPhone Prima

Instamart ने अपने प्लेटफॉर्म पर Jio के लोकप्रिय मोबाइल फोन लॉन्च करने के लिए टेलीकॉम दिग्गज के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 17:23 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Prima 2 में 2000mAh की बैटरी दी गई है।
  • JioBharat V4 एक बेहद किफायती 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 799 है।
  • JioPhone Prima 2 एक स्मार्ट 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 2,799 है।

JioPhone Prima 2 में में 2000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Jio

Instamart ने अपने प्लेटफॉर्म पर Jio के लोकप्रिय मोबाइल फोन लॉन्च करने के लिए टेलीकॉम दिग्गज के साथ साझेदारी की है। अब भारत के 95 शहरों के ग्राहक Instamart पर JioBharat और JioPhone Prima2 फोन ऑर्डर कर सकते हैं और  मिनटों में अपने दरवाजे पर डिलीवरी पा सकते हैं। आपको बता दें कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह पहली बार लॉन्च हुआ है। 

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च के तौर पर JioBharat V4 और JioPhone Prima2 उपलब्ध हैं। JioBharat V4 की कीमत 799 रुपये और JioPhone Prima2 की कीमत 2799 रुपये है। यह फोन इंस्टामार्ट के ग्राहकों के लिए बेहद किफायती ऑप्शन हैं। ग्राहक किसी करीबी को गिफ्ट देने के लिए महानगरों, टियर 2, 3 और टियर 4 शहरों में Instamart के जरिए के साथ Jio के किफायती मोबाइल फोन तक पहुंच सकते हैं।


Advertisement
JioBharat V4 Specifications


JioBharat V4 एक बेहद किफायती 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 799 है। यह इंटरनेट एक्सेस, इंटीग्रेटेड साउंडबॉक्स के साथ JioPay के जरिए UPI पेमेंट और JioTV पर 455 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल तक एक्सेस पा सकते हैं, जिसमें JioHotstar के जरिए लाइव स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। इसमें 1000mAh की बैटरी के साथ डिजिटल कैमरा, एक्सपेंडेबल स्टोरेज और HD वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।


JioPhone Prima 2 Specifications


JioPhone Prima 2 एक स्मार्ट 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 2,799 है। यह यूट्यूब, फेसबुक, गूगल वॉयस एसिस्टेंट और JioTV और JioHotstar जैसे एंटरटेनमेंट ऐप के साथ प्रीलोडेड आता है। JioPay के जरिए यूपीआई पेमेंट का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 512MB RAM दी गई है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। यह 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।
Advertisement

Instamart पर कौन से फोन उपलब्ध हैं?

Instamart क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर JioBharat V4 और JioPhone Prima2 उपलब्ध हैं।

JioBharat V4 की कीमत कितनी है?

JioBharat V4 एक बेहद किफायती 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 799 रुपये है।

JioPhone Prima 2 की कीमत कितनी है?

JioPhone Prima 2 एक स्मार्ट 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 2,799 रुपये है।

JioPhone Prima 2 में कैसी बैटरी है?

JioPhone Prima 2 में 2000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.